लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्‍नाव गैंगरेप मामले में पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,कहा- अपराधी कोई भी हो बेटियों को इंसाफ जरूर मिलेगा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 13, 2018 20:10 IST

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पिछले दो दिनों से देश में जो चल रहा है वह सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। रेप की घटनाओं से हम सभी शर्मिंदा है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से जो देश में चल रहा है वह सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। रेप की घटनाओं से हम सभी शर्मिंदा है। दोषी कोई भी हो सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने देश की बेटियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि, देश के किसी भी राज्य में होने वाली ऐसी घटनाएं हमारी संवेदनशीलता पर आघात करती है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को बेटियों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं अपराधी कोई भी दोषी कोई भी हो उसे सजा मिलेगी जरूर मिलेगी और देश की बेटियों को न्याज जरूर मिलेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित करते हुए देश को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कही। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, 26 मार्च को मैंने इस स्मारक का शिलान्यास किया था और आज मैं इसे देश को समर्पित कर रहा हूं। 

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अटल जी की सरकार के बाद जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उन्होंने इस मामले की सारी फाइले बंद कर दी थी, लेकिन हमारी सरकार ने दोबारा इस संबंध में काम किया और परिणाम आपके सामने है।

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा। हमारी सरकार ने दलित एक्ट को मजबूत करने का काम किया है। 6 दिन की छु्ट्टी के चलते सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने में देरी हुई।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश के इतिहास से बाबा साहब का उल्लेख हटाने के लिए कांग्रेस ने अपनी सारी शक्तियों का इस्तेमाल किया। यह इतिहास का कड़वा सच है कि जब बाबा साहेब जीवित थे, तो कांग्रेस ने उन्हें अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप