लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ मंदिर को हाई-फाई करने जा रही है BJP, 413 करोड़ करेगी खर्च

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 20, 2018 16:07 IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को अंर्राष्ट्रीय स्तर का रूप देने की तैयारी कर रही है।

Open in App

वाराणसी, 20 जून: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को अंर्राष्ट्रीय स्तर का रूप देने की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार इसके लिए सरकार मंदिर के श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का गठन भी करने की तैयारी कर रही है।

कहा जा रहा है  मंदिर को अंर्राष्ट्रीय स्तर का रूप देने के लिए इसके आसपास रहने वाले 166 लोगों की जमीनें व मकान सरकार अधिग्रहीत करेगी। इसके लिए सरकार ने 413 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। सरकार ने मंदिर को ये रूप देने के लिए मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग में इस पर मुहर लगा दी है।

मंगलवार को हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास प्राधिकारण का गठन किया गया, इसके लिए कैबिनेट ने अध्यादेश के प्रारूप को मंजूरी दे दी गए है ताकि मंदिर का काम जल्द से जल्द शुरु किया जा सके।

इतना ही नहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का देश-विदेश में काफी महत्व है। ये मंदिर शिव जी के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर पिछले कई हजारों वर्षों से वाराणसी में स्थित है। काशी विश्वनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान है। काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस कारण से इसके विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है जो कि बहुत ही जरुरी है।

उन्होंने कहा कि अब काशी के मंदिर को इस जीणोध्वार के जरिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के सुंदरीकरण और धरोहरों के संरक्षण की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए 166 लोगों की जमीनें व भवन लिए जाने हैं। इस पर 413.1096 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस साल 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के जरिए यूपी सरकार काशी को अंर्राष्ट्रीय स्तर का रूप देने की तैयारी में हैं।

टॅग्स :वाराणसीयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव