लाइव न्यूज़ :

काशी-मथुरा पर भाजपा का कोई प्रस्ताव नहीं, फैसला अदालतों के द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा: जेपी नड्डा

By भाषा | Updated: May 31, 2022 06:58 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने हमेशा देश के सांस्कृतिक विकास की बात की है। लेकिन इन मुद्दों का हल अदालतों द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा...तथा भाजपा उसे (फैसले को) अक्षरश: लागू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विकास के लिए काम किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने काशी-मथुरा पर कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है।गीत के जरिये मोदी सरकार को आधुनिक भारत का निर्माता करार दिया गया है।

नई दिल्ली: देश के सांस्कृतिक विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि विवादित धार्मिक विषयों का फैसला अदालतों के द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा तथा फैसलों को भाजपा अक्षरश: लागू करेगी।

वाराणसी (काशी) और मथुरा में मंदिरों को वापस प्राप्त करना क्या अब भी भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पालमपुर में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम जन्मभूमि मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है।’’

ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दा के बारे में पूछे जाने नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘...हमने हमेशा देश के सांस्कृतिक विकास की बात की है। लेकिन इन मुद्दों का हल अदालतों द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा...तथा भाजपा उसे (फैसले को) अक्षरश: लागू करेगी।’’

बता दें कि, निचली अदालतें वर्तमान में, वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के कृष्ण मंदिर से जुड़े विवादों पर कई याचिकाओं की सुनवाई कर रही है।

नड्डा ने ‘सबका साथ सबका विकास’ नारे को दोहराते हुए कहा कि पार्टी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के लक्ष्य के साथ हर किसी को साथ लेकर चलना चाहती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में नड्डा ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण (भाजपा) शासन की आत्मा है।

इस दौरान नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी थे। नड्डा ने इस अवसर पर एक 'थीम' गीत भी जारी किया। गीत के जरिये मोदी सरकार को आधुनिक भारत का निर्माता करार दिया गया है।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदKashiमथुराअयोध्याजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर