लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि की सेहत में सुधार, पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा, घर पर नेताओं का तांता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 27, 2018 18:14 IST

Karunanidhi health condition Updates: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की हालत बिगड़ती जा रही है। पेशाब नली में इन्फेंक्शन की शिकायत।

Open in App

चेन्नई, 27 जुलाईः तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एम. करुणानिधि की तबियत बिगड़ती जा रही है। उनका हाल जानने आवास पर नेताओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन और बेटी कनिमोझी से फोन पर बातचीत की और हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी करुणानिध के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। स्टालिन ने ताजा बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

बुधवार को करुणानिधि की पेशाब नली में इंफेक्शन की शिकायत के बाद इलाज चल रहा है। उनके बेटे स्टालिन ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए ट्वीट किया, 'करुणानिधि ने जीवन में कई मुसीबतों का सामना एक योद्धा की तरह किया है। हमें उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करना होगा।'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी। बनर्जी ने तमिलनाडु के 94 वर्षीय नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘कलैगनार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं और प्रार्थना करती हूं कि करूणानिधि जी जल्द स्वस्थ हों।’’ इसके अलावा करुणानिधि के आवास पर सेहत का हाल जानने कमल हासन और पन्नीरसेल्वम भी पहुंचे।

करुणानिधि का स्वास्थ्य अक्तूबर 2016 से ठीक नहीं है और कुछ दिन पहले ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था।  करुणानिधि के पुत्र और डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा कि उनके पिता बुखार से पीड़ित हैं और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया उनके स्वास्थ्य को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत