लाइव न्यूज़ :

कर्तव्य पथ थानाः नए भर्ती कर्मियों को किया जाएगा तैनात, 467 नए पद सृजित होंगे, एलजी ने गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव, इन पदों पर बहाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 20:27 IST

कर्तव्य पथ थानाः 4.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तैनात किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों और सांसदों सहित रसूखदार लोगों के आवास हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए पद सृजित करने के लिए एक प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है।निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और बहु कार्य कर्मी (एमटीएस) शामिल हैं। केंद्रीय सचिवालय के 11 कार्यालय परिसरों के अलावा संसद भवन भी आएगा, जहां रोजाना हजारों लोग काम करने आते हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली के नव निर्मित कर्तव्य पथ थाने में नए-नए भर्ती हुए कर्मियों को तैनात किया जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने 467 नए पद सृजित करने के लिए एक प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है।

इन पदों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और बहु कार्य कर्मी (एमटीएस) शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्हें 4.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तैनात किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों और सांसदों सहित रसूखदार लोगों के आवास हैं।

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में संयुक्त केंद्रीय सचिवालय के 11 कार्यालय परिसरों के अलावा संसद भवन भी आएगा, जहां रोजाना हजारों लोग काम करने आते हैं। इस इलाके में हर साल बड़ी संख्या में देसी व विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए नए थाने को हाल में उपराज्यपाल ने मंजूरी दी थी। एक सूत्र ने बताया कि 467 नए पदों में से 227 कर्मियों को सेंट्रल विस्टा परियोजना के सुरक्षा योजना क्षेत्र और आसपास के कर्तव्य पथ क्षेत्र में तैनात किया जाएगा जबकि 240 कर्मियों को कर्तव्य पथ थाने में तैनाती दी जाएगी। 

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनाअमित शाहभारत सरकारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील