लाइव न्यूज़ :

गणेशोत्सव पर केंद्र के निर्देशों के मुताबिक निर्णय करेगा कर्नाटक : मंत्री

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:19 IST

Open in App

कर्नाटक के ऊर्जा, कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी. सुनील कुमार ने सोमवार को कहा कि इस वर्ष गणेशोत्सव मनाने की विभिन्न हिंदू संगठनों की मांग को केंद्र के दिशानिर्देशों के मुताबिक अनुमति दी जाएगी। उन्होंने उडुप्पी में संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार कोई निर्णय करने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की मांग को समझा जा सकता है, लेकिन सरकार का मुख्य कर्तव्य लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।’’ मंत्री ने कहा कि उडुपी जिले में नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाएं जल्द चलेंगी क्योंकि कोविड-19 की स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में जिले में संक्रमण दर कम होकर 1.4 फीसदी रह गई है। कुमार ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों को सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में आने वाले सभी शिक्षकों को पूरी तरह टीकाकरण कराना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक ने तोड़ा बिजली का अपना सर्वकालिक पीक लोड रिकॉर्ड, गर्मी के मौसम से पहले हुई इतनी खपत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम