लाइव न्यूज़ :

Video: बीजेपी विधायक ने आशा वर्कर्स के साथ मीटिंग में तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम, एक-साथ बैठे दिखे कई लोग

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 17:33 IST

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के होन्नाली के बीजेपी विधायक के एमपी रेणुकाचार्य का 23 अप्रैल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आशा वर्कर्स के साथ मीटिंग करते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है।कर्नाटक के बीजेपी विधायक आशा वर्कर्स के साथ मीटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को तोड़ते दिख रहे हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की जा रही है। लेकिन इस बीच कर्नाटक के एक बीजेपी विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को तोड़ते दिख रहे हैं।

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के होन्नाली के बीजेपी विधायक के एमपी रेणुकाचार्य ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया। यह वीडियो 23 अप्रैल का है, लेकिन अब सामने आया है, जिसमें एक साथ कई आशा वर्कर्स को एक साथ बैठे देखा जा रहा है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार कर्नाटक में 474 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कारण 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 152 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में अब तक 24506 लोग करोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 775 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5062 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18668 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?