लाइव न्यूज़ :

कनार्टक चुनाव नतीजे: वोटों की गिनती शुरू, जीत के लिए ऐसे-ऐसे काम कर रही है कांग्रेस और बीजेपी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2018 08:27 IST

Karnataka Result 2018: पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में कड़ा मुकाबला है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे

Open in App

नई दिल्ली, 15 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारियां काफी की गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) को स्ट्रांग रूम्स में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। यहां बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में कड़ा मुकाबला है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे

Karnataka Result 2018 LIVE: Karnataka Result 2018 LIVE: पोस्टल बैलट की गिनती शुरू, उसके बाद खुलेंगी मतपेटियाँ, 38 केंद्रों पर चल रही काउंटिंग

चुनावों की गिनती शुरू होते ही चुनवी मैदान में उतरे सारी पार्टिया जीत के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। कोई पूजा कर रहा है तो कोई हवन। कांग्रेस दिल्ली के कार्यलय में हवन और पूजा कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की है।

वहीं, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी चुनाव में जीत के लिए अदीचंचनगिरी महासमंथना मठ में प्रार्थना करने पहुंचे हैं। कुमारस्वामी रामानगर और चन्नपत्ना निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं बेल्लारी सीट से बीजेपी के  श्रीरामलु ने वोटों की गिनती से पहले पूजा-अर्चना की है।  वह बदामी निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री सिद्धाराय्याह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे। दरअसल, बेंगलुरु के आरआर नगर के एक घर से हजारों की तादाद में सामने आए फर्जी आईकार्ड के मामले को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस सीट पर होने वाली वोटिंग को आगे के लिए टाल दिया है। इसके अतिरिक्त जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक बी.एन.विजयकुमार के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप