कर्नाटक: किरण मजूमदार की CM बोम्मई से धार्मिक विभाजन रोकने की अपील, कहा- IT सेक्टर में भारत का वैश्विक नेतृत्व दांव पर

By विशाल कुमार | Published: March 31, 2022 08:09 AM2022-03-31T08:09:24+5:302022-03-31T10:33:58+5:30

एशिया के अग्रणी बायोफार्मास्युटिकल्स इंटरप्राइज बायकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को रोकने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीक और बायोटेक में देश का वैश्विक नेतृत्व दांव पर है।

karnataka-resolve-growing-religious-divide-kiran-mazumdar-shaw-to-cm-bommai | कर्नाटक: किरण मजूमदार की CM बोम्मई से धार्मिक विभाजन रोकने की अपील, कहा- IT सेक्टर में भारत का वैश्विक नेतृत्व दांव पर

कर्नाटक: किरण मजूमदार की CM बोम्मई से धार्मिक विभाजन रोकने की अपील, कहा- IT सेक्टर में भारत का वैश्विक नेतृत्व दांव पर

Highlightsकिरण मजूमदार शॉ बायकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।शॉ ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को रोकने की अपील की है।उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीक और बायोटेक में देश का वैश्विक नेतृत्व दांव पर है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के मंदिर के मेलों में मुस्लिम व्यापारियों को व्यापार करने से रोकने के कट्टरपंथी हिंदुत्व समूहों की कोशिशों पर उद्योग जगत ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए गहरी चिंता जाहिर की है।

एशिया के अग्रणी बायोफार्मास्युटिकल्स इंटरप्राइज बायकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को रोकने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीक और बायोटेक में देश का वैश्विक नेतृत्व दांव पर है।

कर्नाटक में मुस्लिम व्यापारियों पर लगे प्रतिबंध से जुड़ी एक खबर को साझा करते हुए शॉ ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक ने हमेशा समावेशी आर्थिक विकास किया है और हमें इस तरह के सांप्रदायिक बहिष्कार की अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि अगर आईटी/बीटी सांप्रदायिक हो गए तो यह हमारे वैश्विक नेतृत्व को नष्ट कर देगा।

ट्वीट में उन्होंने बोम्मई को टैग किया और कहा कि कृपया इस बढ़ते धार्मिक विभाजन को समाधान करें। बाद के एक ट्वीट में, उन्होंने पोस्ट किया कि हमारे मुख्यमंत्री बहुत प्रगतिशील नेता हैं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।

बता दें कि, राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मंदिरों में लगने वाले मेलों में कारोबार करने से मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पिछले कुछ हफ्तों में, विहिप और बजरंग दल जैसे समूहों ने दक्षिण कन्नड़ और शिवमोग्गा में मंदिर मेलों में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

वहीं, सत्ताधारी भाजपा के ही दो विधायकों ने मुस्लिमों पर लगने वाले इन प्रतिबंधों की आलोचना की है और इसे अलोकतांत्रिक और मनमाना करार दिया है।

Web Title: karnataka-resolve-growing-religious-divide-kiran-mazumdar-shaw-to-cm-bommai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे