लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु बुलाया, किए गए खास इंतजाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 10:45 IST

विधायकों को बेंगलुरु ले जाने के लिए राज्य के दूर-दराज के इलाकों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं और इस कवायद के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को आज बेंगलुरू पहुंचने को कहा है।उन्हें बेंगलुरु ले जाने के लिए राज्य के दूर-दराज के इलाकों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।इस कवायद के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस आगे चल रही है और सरकार बनाने के बेहद करीब है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान एक ही चरण में हुआ था। इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को आज बेंगलुरू पहुंचने को कहा है। 

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उन्हें बेंगलुरु ले जाने के लिए राज्य के दूर-दराज के इलाकों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं और इस कवायद के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 10 मई को मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई थी कि कांग्रेस को बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा पीछे रह जाएगी। 

इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार तथा जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर