लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सिद्धारमैया ने मोदी-शाह को बताया तानाशाह और देशद्रोही, लगाए विधायकों को धमकाने के आरोप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 15:08 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सियासी संकट के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों का इस्तेमाल हमारे विधायकों को धमकाने के लिए कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने बीजेपी नेताओं को देशद्रोही तक करार दे दिया।सिद्धारमैया अभी भी सरकार बचाने की कवायद लगाने में जुटे हुए हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सियासी संकट के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों का इस्तेमाल हमारे विधायकों को धमकाने के लिए कर रही है। ये सिर्फ कर्नाटक बीजेपी ही नहीं बल्कि तानाशाह अमित शाह और नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। सिद्धारमैया ने बीजेपी नेताओं को देशद्रोही तक करार दे दिया।

कर्नाटक के सियासी संकट ने सोमवार को गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गठबंधन की कुमारस्वामी सरकार में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक नागेश ने भी कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापल लेकर बीजेपी को देने की बात कही है। इस्तीफे स्वीकार होने की सूरत में सत्तारूढ़ गठबंधन अपना बहुमत खोने की कगार पर पहुंच जाएगा। ऐसे में कांग्रेस-जेडी(एस) एक आखिरी विकल्प पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक में बागी विधायकों को साधने के लिए मंत्रिमंडल फेरबदल समेत सभी विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

इस विकल्प पर अमल करते हुए सोमवार सुबह कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट करके कहा है कि हमारे मंत्रियों ने सरकार बचाने के लिए इस्तीफा दिया है। ऐसे में हम उन विधायकों को मंत्री बनाकर सरकार में समायोजित करने का प्रयास करेंगे, जिन्होंने विधायक के पद से इस्तीफे दिए हैं और मंत्री बनने के लिए इच्छुक हैं।

क्या है सरकार बचाने का गणित

डीके शिवकुमार, जी परमेश्वरा और सिद्धारमैया अभी भी सरकार बचाने की कवायद लगाने में जुटे हुए हैं। विधायकों के लौटने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा का गणित समझना जरूरी है। राज्य में कुल 224 विधायकों की संख्या है।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है। बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है लेकिन 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है। वहीं, एक निर्दलीय विधायक नागेश के इस्तीफे के बाद सरकार के पास अब कुल 104 विधायक बचे हैं। बीजेपी के पास कुल 105 विधायक हैं। ऐसे में निर्दलीय विधायकों के साथ और सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के नाते बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर सकती है। नागेश ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण