लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सियासी संकट के समय सीएम कुमारस्वामी के साथ खड़ी हुईं मायावती, कहा- मेरे विधायक देंगे समर्थन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 21, 2019 20:36 IST

Karnataka Political Crisis:गठबंधन के विधायकों के इस्तीफों के बाद एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार ने 19 जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल द्वारा दी गई दो समय-सीमाओं का पालन नहीं किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में सियासी संकट लगातार जारी है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह संकट सोमवार को समाप्त हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया था कि सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कर्नाटक में सियासी संकट लगातार जारी है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह संकट सोमवार को समाप्त हो सकता है। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया था कि सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और इसे अन्य किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस पर सरकार सहमत हो गई थी। इसी को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने अपने विधायकों को निर्देश दिए हैं। 

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के ट्विटर हैंडल से रविवार शाम को ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया, 'बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी ने कर्नाटक में अपने बीएसपी के विधायक को सीएम कुमार स्वामी की सरकार के समर्थन में वोट देने हेतु निर्देशित किया है।'इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने भरोसा जताया है कि यह (सोमवार) कुमारस्वामी सरकार का आखिरी दिन होगा। बता दें, गठबंधन के विधायकों के इस्तीफों के बाद एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार ने 19 जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल द्वारा दी गई दो समय-सीमाओं का पालन नहीं किया था।

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाये गए विश्वास प्रस्ताव पर गठबंधन सरकार के चर्चा खींचने की अब भी कोशिशें करने की खबरों और उच्चतम न्यायालय से कोई ना कोई राहत मिलने की उम्मीद के बीच कांगेस तथा जद(एस) बागी विधायकों का समर्थन वापस हासिल करने के लिए अब तक प्रयासरत हैं। 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष येदियुरप्पा पहले ही दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास महज 98 विधायक हैं और वह बहुमत खो चुका है। जबकि भाजपा के पास 106 विधायक हैं और वह एक वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए सहज स्थिति में है। 

बता दें, करीब 16 विधायकों में से कांग्रेस के 13 और जेडीएस के तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है, जबकि दो निर्दलीय विधयकों ने भी गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया और वे अब बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए