लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुस्लिम व्यक्ति मंदिर बनाकर भगवान कोरगज्जा की पूजा करता है

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:01 IST

Open in App

मंगलुरु (कर्नाटक), चार अप्रैल सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ के मुल्की के निकट कवाथारू गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति कोरागज्जा मंदिर में कई वर्षों से पूजा-अर्चना करता आ रहा है। उसने यह मंदिर अपने घर के निकट ही स्थापित की है।

मूल रूप से केरल के पलक्कड़ जिले के चिट्टालानचेरी के 65 वर्षीय पी कासिम तीन दशक पहले मुल्की आ गए थे।

कासिम ने बताया कि जब वह जीवन में दिक्कतों का सामना कर रहे थे तो उन्होंने एक पुजारी से संपर्क किया था और उन्हीं की सलाह पर उन्होंने कोरगज्जा मंदिर स्थापित की। तुलुनाडु क्षेत्र में शिव का एक रूप मानेजाने वाले कोरगज्जा भगवान की पूजा होती है।

पुजारी ने बताया कि उनसे पहले संबंधित मकान में रह रहे लोग कोरगज्जा की पूजा करते थे। इनके बारे में लोगों का विश्वास है कि यह भगवान उनकी परेशानियों को दूर करते हुए उनकी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। इसके बाद उन्होंने घर के निकट एक स्थान देखकर मंदिर बना लिया।

उन्होंने बताया कि गांव में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले करीब 50 लोग यहां प्रार्थना करने के लिए आते हैं। कासिम यहां पूजा-अर्चना करते हैं और खास पूजा या अवसर पर चंदन की लेई प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटते हैं।

कासिम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू की, उन्होंने मांसाहारी भोजन का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरगज्जा के ‘दर्शन’ होने के बाद उन्होंने मस्जिद जाना बंद कर दिया। हालांकि, उनके बच्चे मस्जिद जाते हैं लेकिन उनका कोरगज्जा में भी बड़ा विश्वास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब