लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हिजाब विवाद: हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, बेंगलुरु सहित कई इलाकों में धारा 144 लागू

By विशाल कुमार | Updated: March 15, 2022 08:01 IST

बेंगलुरु में पुलिस आयुक्त कमल पंत ने 15 से 21 मार्च तक सार्वजनिक स्थानों पर सभी सभाओं, विरोध प्रदर्शनों और समारोहों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। हाईकोर्ट के अधिकारियों ने सोमवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु सहित कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आईपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू।हाईकोर्ट के अधिकारियों ने सोमवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।अदालत सुबह 10.30 बजे से फैसले का क्रियान्यवन वाला हिस्सा सुना सकती है। 

बेंगलुरु: हिजाब मामले में सुनवाई पूरी कर चुकी कर्नाटक हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ आज अपना फैसला सुनाएगी और इसको देखते हुए बेंगलुरु सहित कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आईपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में पुलिस आयुक्त कमल पंत ने 15 से 21 मार्च तक सार्वजनिक स्थानों पर सभी सभाओं, विरोध प्रदर्शनों और समारोहों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। हाईकोर्ट के अधिकारियों ने सोमवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह की कक्षाओं में उन्हें हिजाब पहनने देने की मांग से तब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था जब कुछ हिंदू विद्यार्थी भगवा शॉल पहनकर पहुंच गये। यह मुद्दा राज्य के अन्य हिस्सों में फैल गया जबकि सरकार ड्रेस कोड लागू करने संबंधी नियम पर अड़ी रही।

डुपी जिले से याचिकाकर्ता लड़कियों की ओर से पेश होने वाले वकीलों के अनुसार हिजाब मामले से जुड़े मामले को मंगलवार के लिए सूचीबद्ध किया गया है तथा अदालत सुबह 10.30 बजे से फैसले का क्रियान्यवन वाला हिस्सा सुना सकती है। 

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी, जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित एवं जस्टिस जेएम काजी की पूर्ण पीठ उडुपी की लड़कियों की याचिका पर गठित की गयी है। इन लड़कियों ने अनुरोध किया था कि उन्हें कक्षाओं में स्कूली वर्दी के साथ-साथ हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए क्योंकि यह उनकी धार्मिक आस्था का हिस्सा है। 

एक जनवरी को उडुपी के एक महाविद्यालय की छह लड़कियों ने कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसका आयोजन कॉलेज प्रशासन द्वारा इन लड़कियों को हिजाब में कक्षाओं में जाने से रोके जाने के विरूद्ध किया गया था।

10 फरवरी को एक अंतरिम आदेश में, पीठ ने कहा था कि इन सभी याचिकाओं पर विचार लंबित होने तक हम सभी छात्रों को उनके धर्म या विश्वास की परवाह किए बिना भगवा शॉल, (भगवा) स्कार्फ, हिजाब, धार्मिक झंडे या इस तरह के अन्य अगले आदेश तक कक्षा के भीतर पहनने से रोकते हैं। कोर्ट ने आगे कहा था कि यह आदेश ऐसे संस्थानों तक ही सीमित है जहां कॉलेज विकास समितियों ने छात्र ड्रेस कोड/वर्दी निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान कर्नाटक के महाधिवक्ता ने कहा था कि सरकार का आदेश अहानिकर था और धार्मिक पोशाक पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश नहीं दिया गया, लेकिन इसे संस्थानों पर छोड़ दिया। हालांकि, एजी ने स्वीकार किया कि आदेश के कुछ हिस्से अनावश्यक हो सकते हैं। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि हिजाब पहनना एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है।

हालांकि, मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाने की उम्मीद है। 11 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया था और याचिकाकर्ताओं से कहा था कि वे विवाद को बड़े स्तर तक न फैलाएं।

बता दें कि, राज्य के स्कूलों में दसवीं कक्षा की परीक्षा 28 मार्च से शुरू होने वाली है और प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षाएं (कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए) अप्रैल में हैं।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादKarnataka High CourtPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप