लाइव न्यूज़ :

Hijab Verdict: हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम समूहों ने बुलाया बंद, बेंगलुरु के शिवाजीनगर में ज्यादातर दुकाने रही बंद, गाड़ियां भी दिखी बहुत कम

By आजाद खान | Updated: March 17, 2022 13:22 IST

Karnataka Hijab Controversy: आपको बता दें कि हिजाब विवाद पर हाई कोर्ट के फैसले से राज्य के कई मुस्लिम समूहों ने अपनी नाराजगी जताई है जिसके बाद यह बंद बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिजाब विवाद पर हाई कोर्ट के फैसले से कई मुस्लिम समूह नाराज दिखाई दे रहे हैं।इसलिए आज बेंगलुरु के शिवाजीनगर में मुस्लिम समूहों द्वारा बंद का असर देखा गया है।बंद के दौरान गाड़ियां नहीं चल रही है और दुकानें भी बंद हैं।

Karnataka Hijab Controversy: हिजाब को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले पर कर्नाटक में मुस्लिम समूहों ने बंद का एलान किया है। इसके तहत बेंगलुरु के शिवाजीनगर में ज्यादातर दुकानें बंद देखी गई हैं। बंद पर बोलतो हुए एक सब्जी विक्रेता ने बताया, "बाज़ार पूरा बंद है। व्यापार बिल्कुल नहीं हो रहा है। मेरी सब्जी खराब हो जाएंगी इसलिए मैं सब्जी बेच रहा हूं।" बाजार में दुकानों के साथ गाड़ियां भी देखने को नहीं मिली है और रास्ते में लोगों को आते-जाते भी नहीं देखा गया है। आपको बता दें कि हाई कोर्ट के फैसले को लेकर मुस्लिम समुदाय ने नाराजगी जताई है और इसके तहत ही इस बंद का भी एलान किया है। अब यह देखना होगा कि यब बंद कितना असर दार हो सकता है। 

बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान

आज के बंद से पहले हिजाब वाली लड़कियां जिन्होंने हिजाब बैन को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, उनके बारे में एकभाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज डेवलपमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष यशपाल सुवर्णा ने कॉलेज परिसर में हिजाब पहनने की मांग करने वाली कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाली लड़कियों को देशद्रोही बताया है जो एक आतंकवादी संगठन की सदस्य थीं। 

आपको बता दें कि अदालत ने मंगलवार को लड़कियों द्वारा परिसर में अपनी वर्दी के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। भाजपा नेता के बयान से एक नया विवाद छिड़ गया है। 

फैसले के बाद सार्वजनिक दीवारों पर नारे दिखाई दिए

कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से कक्षाओं में हिजाब पहनने को लेकर दायर याचिकाओं को खारिज करने के एक दिन बाद विजयनगर के जिला मुख्यालय होसपेट में कुछ शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक दीवारों पर लिख दिया गया कि “ हिजाब हमारी गरिमा है।” इसके कुछ देर बाद ही नगर निकाय के अधिकारियों ने इन्हें मिटा दिया। इस बाबत जिले के तीन थानों में चार मामले दर्ज किए गए हैं। 

कई कॉलेजों की दीवारों पर दिखे नारे

सूचना के मुताबिक, विजयनगर कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल, जिला स्टेडियम और गुरु अंडरग्रेजुएट कॉलेज की दीवारों पर लिख दिया गया ‘ हिजाब हमारी गरिमा है।’ विजयनगर कॉलेज के प्राचार्य शंकर आनंद सिंह की शिकायत पर चित्तवडगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे नगर में तनाव व्याप्त होने की आशंका को देखते हुए नगर निकाय के कर्मियों को बुलाया गया और उन्होंने दीवारों पर लिखे गए इस नारे को मिटा दिया। पुलिस को संदेह है कि इस नारे को लिखने के लिए स्प्रै पेंट का इस्तेमाल किया गया है। 

ऐसा करने वाले का पता लगाना शुरू हो गया है

घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उच्च न्यायालय ने कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली उडुपी में गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग की याचिकाएं खारिज कर दी थीं। उसने कहा कि स्कूल की वर्दी का नियम एक उचित पाबंदी है और संवैधानिक रूप से स्वीकृत है, जिस पर छात्राएं आपत्ति नहीं उठा सकतीं। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम धर्म में आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादKarnataka High CourtBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

भारतकर्नाटक हाईकोर्ट से RSS को मिली बड़ी राहत, सिद्धारमैया सरकार को दिया बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

ज़रा हटकेVIRAL: खाने का ऑर्डर देर से पहुंचा, तो डिलीवरी बॉय को बुरी तरह पीटा, वीडियो हुआ वायरल

भारतकर्नाटक में 15 जून तक 'ओला', 'उबर' और 'रैपिडो' की सेवा रहेगी जारी, उच्च न्यायालय ने दी अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos