लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के सर्वाधिक 14,738 नए मामले, 66 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 अप्रैल कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 14,738 नए मामले आए तथा 66 और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11.09 लाख हो गयी है और अब तक 13,112 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 11,265 मामले आए थे।

संक्रमण के 14,738 मामलों में 10,497 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से आए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3591 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में 15 अप्रैल की शाम तक संक्रमण के कुल 11,09,650 मामले आ चुके हैं और 9,99,958 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में 96,561 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से 96,006 मरीज अस्पतालों में हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 555 मरीज सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।

मौत के नए मामलों में बेंगलुरु शहर में 30 लोगों की मौत हो गयी। बेल्लारी और बेंगलुरु ग्रामीण में छह-छह लोगों की मौत हो गयी।

राज्य में अब तक 2.31 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम