लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जारी किया येदियुरप्पा के बेटे का ऑडियो, विधायकों को खरीदने-मैनेज करने का आरोप

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 13:43 IST

कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीजेपी को आज फ्लोर टेस्ट साबित करना है। बीजेपी के पास बहुमत साबित करने के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है हांलाकि वह दावा कर रही है कि कांग्रेस जेडीएस के कुछ विधायक उसके संपर्क में है। वहीं फ्लोर टेस्ट से महज तीन घंटे पहले एक ऑडियो सामने आया है।

Open in App

बेंगलोर, 19 मई। कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीजेपी को आज फ्लोर टेस्ट साबित करना है। बीजेपी के पास बहुमत साबित करने के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है हांलाकि वह दावा कर रही है कि कांग्रेस जेडीएस के कुछ विधायक उसके संपर्क में है। वहीं फ्लोर टेस्ट से महज तीन घंटे पहले एक ऑडियो सामने आया है।

इस ऑडियो को कांग्रेस ने जारी कर येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र पर आरोप लगाते हुए विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगया है। फोन की बात-चीत के इस ऑडियो में  एक विधायक को 15 करोड़ का ऑफर दिया गया है। साथ ही मंत्री पद भी ऑफर किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि येदियुरप्पा के बेटे ने कांग्रेस के दो विधायकों को होटल गोल्ड फिंच में कैद कर रखा है।जानकारी मिलने पर कर्नाटक पुलिस के डीजीपी होटल पहुंच रहे हैं। ऑडियो क्लिप भी जारी की है. कांग्रेस का दावा है कि इस ऑडियो में खुद येदुरप्पा की आवाज है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड्डी बंधुओं के कब्जे में 5 विधायक है। जेडीएस के राजा वेंकटप्पा और वेंकट राव गायब हैं तो वहीं कांग्रेस के आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा सदन से गायब है। कांग्रेस का आरोप है कि विधायकों के साथ सौदेबाजी की जा रही है।

वहीं बीजेपी विधायक बीवाई विजेंद्र ने कांग्रेस विधायक की पत्नी को फोन कर उनके पति को येदियुरप्पा को वोट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम आपके पति को कैबिनेट पद और 15 करोड़ रुपए देंगे। बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही 3.30 बजे तक स्थगित होगी और फ्लोर टेस्ट चार बजे से शुरू होगा। अब तक 170 विधयाक शपथ ले चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस और जेडीएस के छह विधायक लापात बताए जा रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह