लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: चुनाव आयोग से 12 घंटे पहले ही न्यूज चैनल ने बता दी वोटिंग और मतगणना की तारीख

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2018 13:20 IST

Karnataka Election: ये मामला तब उभरा जब बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने चुनाव आयोग के पहले तारीखों का ऐलान कर दिया। हालांकि अब वह सफाई में कह रहे हैं कि उन्होंने न्यूज चैनल को देखकर ही ट्वीट किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च;  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई 2018 को होने वाले हैं। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ओपी रावत ने 27 मार्च को तारीखों का ऐलान किया। कर्नाटक में 12 मई 2018 को मतदान होगा और मतगणना 18 मई को होगा। लेकिन चुनाव आयोग के 12 घंटे पहले ही न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया था। 

टाइम्स नाउ ने 26 मार्च को रात 10.56 पर ट्विट कर बताया था कि, 12 मई को मतदान होंगे और 15 मई को मतगणना होगी। इसी ट्विट को देखते हुए बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर दिया, "कर्नाटक में 12 मई 2018 को मतदान होगा। मतगणना 18 मई को होगा।" पत्रकार वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने चुनाव आयोग से पूछा कि अमित मालवीय को चुनाव की तारीख के बारे में पता चला तो चुनाव आयुक्त रावत ने कहा कि उन्हें इसके बारे में नहीं पता और आयोग इस बाबत नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करेगा।

बता दें कि अमित मालवीय ने 11 बजकर 8 मिनट पर चुनाव की तारीख वाला ट्वीट किया था। चुनाव आयोग ने करीब 11 बजकर 15 मिनट पर वोटिंग और मतगणना की घोषणा इसकी घोषणा की थी। 

हालांकि अमित मालवीय ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। लेकिन उनसे जब कुछ लोगों ने पूछा कि उन्हें चुनाव आयोग से पहले कैसे पता चला कि किस दिन चुनाव होने वाले हैं? जिसका उन्होंने जवाब दिया कि मैंने टाइम्स नाउ के ट्वीट को देखकर ट्वीट किया था।

कर्नाटक में एक ही चरण में चुनाव होंगे। कर्नाटक में 224 सीटों पर मतदान होंगे। 17 अप्रैल से इसके लिए नामांकन होगा। उम्मीदवार 27 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू। एक उम्मीदवार 28 लाख रुपये तक ही खर्च कर पाएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच होगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे