लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक रिजल्टः चामुंडेश्वरी सीट पर सीएम सिद्धारमैया की शर्मनाक हार, जीटी देवगौड़ा की बड़ी जीत

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 15, 2018 12:39 IST

Karnataka Election Result: चामुंडेश्वरी सीट पर अगर सिद्धारमैया को भरोसा होता तो वे बादामी सीट पर दोबारा पर्चा दाखिल ना करते। लेकिन यह सीट हारे तो पार्टी को करारा झटका लगेगा।

Open in App

बंगलुरु, 15 मईः आज आ रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के परिणामों में सबकी नजरें चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट के नतीजे पर है। सूबे मुख्यमंत्री ने सिद्धारमैया ने इस सीट से पर्चा दाखिल कर के कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में जनता दल (सेक्यूलर) के वर्चस्व को चुनौती थी। लेकिन वे इसमें फेल हो गए। जेडीएस ने यहां अपने विधायक जीटी देवगौड़ा को दोबारा मैदान में लेकर आई थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 83662 वोट पाकर सबसे आगे बने हुए हैं। सिद्धारमैया 54370 वोट पाकर दूसरे नंबर हैं। बीजेपी ने गोपाल राव फेल रहे हैं। उन्हें फिलवक्त 10105 वोट मिले हैं।

चामुंडेश्वरी कर्नाटक की 215वीं विधानसभा सीट है। यह ओल्ड मैसूर या द‌क्ष‌‌िणी कर्नाटक रीजन के मैसूर जिले के अंतरगत आती है। इसमें कुल  2,89,138 वोटर हैं। इनमें 1,46,593 पुरुष और  1,42,486 महिला उम्मीदवार हैं। यहां का लिंग अनुपात 97.19 है। यहां की शिक्षा दर 73 फीसदी है।

चामुंडेश्वरी सीट का महायुद्ध
पार्टीउम्मीदवार
कांग्रेससिद्धारमैया
बीजेपीगोपाल राव
जेडीएसजीटी देवगौड़ा

यह सीट फिलवक्त जेडीएस के पास है। कर्नाटक चुनाव 2013 में जेडीएस के जीटी देवगौड़ा ने कांग्रेस के एम सत्यानारायणा को करीब 7 हजार वोटों से हराया था। हालांकि साल 2008 में जब बीजेपी और जेडीएस दोनों अच्छी हालत में थी तब कांग्रेस के एम सत्यानारायणा ने कांग्रेस के लिए यह सीट निकाली थी।

सीट की खास बात ये भी कि देश में मोदी लहर होने के बावजूद प्रदेश में हुए आखिरी चुनाव लोकसभा चुनाव 2014 में भी कांग्रेस एएच विश्वनाथ ने यइस सीट पर बीजेपी के प्रताप सिंहा को करीब 6 हजार वोट से मात दी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)कांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह