कर्नाटक चुनावः प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने खुद पर ली हार की जिम्मेदारी, कहा- हम इसका विश्लेषण करेंगे

By अनिल शर्मा | Published: May 13, 2023 05:10 PM2023-05-13T17:10:21+5:302023-05-13T17:40:07+5:30

भाजपा के प्रदर्शन पर भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जीत और हार पार्टी के लिए नई नहीं है और वह इस झटके पर आत्मनिरीक्षण करेगी। उन्होंने राज्य के मतदाताओं और विशेष रूप से पार्टी के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Karnataka Elections bjp State President Nalin Kumar Kateel took responsibility of the defeat | कर्नाटक चुनावः प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने खुद पर ली हार की जिम्मेदारी, कहा- हम इसका विश्लेषण करेंगे

कर्नाटक चुनावः प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने खुद पर ली हार की जिम्मेदारी, कहा- हम इसका विश्लेषण करेंगे

Highlightsनिर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।भाजपा 55 सीट जीतकर 9 पर लीड कर रही है।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि ''मैं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं राज्य में एक अच्छी विपक्षी पार्टी के रूप में जिम्मेदारी से काम करूंगा।" नलिन ने कहा कि येदियुरप्पा-बसवराज बोम्मई जी ने समग्र विकास के लिए काम किया। हालांकि, हम इसका विश्लेषण करेंगे। 

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों  के मुताबिक कांग्रेस ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है , वहीं 17 पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 55 सीट जीतकर 9 पर लीड कर रही है। जेडीएस 18 सीट जीत चुकी है वहीं दो पर आगे चल रही है। निर्दलीय के खाते में 2 और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष एक-एक सीट हासिल की है।

भाजपा के प्रदर्शन पर भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जीत और हार पार्टी के लिए नई नहीं है और वह इस झटके पर आत्मनिरीक्षण करेगी। उन्होंने राज्य के मतदाताओं और विशेष रूप से पार्टी के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कर्नाटक में पार्टी की हार पर येदियुरप्पा ने कहा, "बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे। मैं इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।"

वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार की और कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में विजयी होकर वापस आएगी। बोम्मई ने कहा कि एक बार नतीजे आने के बाद विभिन्न स्तरों पर छोड़े गए अंतराल का विश्लेषण करने के लिए एक विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।

 

Web Title: Karnataka Elections bjp State President Nalin Kumar Kateel took responsibility of the defeat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे