लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2023: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र हो सकते हैं वरुणा से भाजपा उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2023 20:42 IST

कांग्रेस ने मैसुरू जिले की वरुणा सीट से अपने विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वरुणा सीट से सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मैसुरू जिले की वरुणा सीट से अपने विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कीवरुणा सीट से सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र मौजूदा विधायक हैंइस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है

बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्दारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से अपने बेटे बी वाई विजयेंद्र को मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं। 

कांग्रेस ने मैसुरू जिले की वरुणा सीट से अपने विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वरुणा सीट से सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। 

येदियुरप्पा ने वरुणा सीट से विजयेंद्र को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसे लेकर विचार-विमर्श हो रहा है। सिद्धरमैया जानते हैं कि उनकी जमीन खिसकती जा रही है। मुझे नहीं लगता कि यह उनके लिए इतना आसान है। हम बेहतर उम्मीदवार उतारेंगे। हम कड़ी टक्कर देंगे। चलो देखते हैं क्या होता है।’’ 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा ने कहा कि वरुणा से विजयेंद्र को टिकट देने का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाएगा। विजयेंद्र भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष हैं। सिद्धरमैया ने इसे लेकर कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उनके खिलाफ कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। 

इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर येदियुरप्पा खुद वरुणा से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी। गौरतलब है कि येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं।

(कॉपी पीटीआई-भाषा एजेंसी)

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पाBJPसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप