कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजेः कनकपुर सीट पर डीके शिवकुमार कांग्रेस की उम्मीदों पर खरे उतरें, 73 हजार वोटों से आगे

By पल्लवी कुमारी | Published: May 15, 2018 10:44 AM2018-05-15T10:44:08+5:302018-05-15T10:44:08+5:30

कनकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डीके शिवकुमार के खिलाफ बीजेपी ने नंदिनी गौड़ा मैदान में थी। वहीं जेडीएस ने नारायण गौड़ा पर दांव खेला गया था।

karnataka Elections 2018 Kanakapura Assembly results: Live Updates, highlights, News | कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजेः कनकपुर सीट पर डीके शिवकुमार कांग्रेस की उम्मीदों पर खरे उतरें, 73 हजार वोटों से आगे

Kanakapura Assembly result| Live Updates| Highlights| Latest News In Hindi

बेंगलुरु, 15 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में 12 मई को 222 सीटों के लिए वोटिंग हुई। कनकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डीके शिवकुमार के खिलाफ बीजेपी ने नंदिनी गौड़ा मैदान में थी। वहीं जेडीएस ने नारायण गौड़ा पर दांव खेला गया था। यहां कुल दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कनकपूरा सीट पहले जेडीएस का गढ़ माना जाता था लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने इसे कांग्रेस का गढ़ बना दिया है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कनकपुरा सीट से डीके शिवकुमार दूसरी बार जीते थे। शिव कुमार ने यहां जेडीएस को 31 हजार 424 वोटों से हराया था।

एचडी कुमारस्वामीः जिन्होंने इत्तेफाक से राजनीति ज्वॉइन की और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए

 प्रत्याशी का नाम      पार्टी

1- नारायण गौडा - जनता दल (सेक्युलर)
2 नंदिनी गौड़ा - भारतीय जनता पार्टी
3 डी के शिवाकुमार -  कांग्रेस
4 एन अरुण कुमार-  राष्ट्रीय मानव विकास पार्टी
5 बी आर प्रकाश-  प्रजा पार्टी पार्टी
6 नारायण गौडा-  निर्दलीय 
7 प्रदीप कुमार एच एल - निर्दलीय
8 मदाइह के वाई-  निर्दलीय 
9 केवी विश्वनाथ- निर्दलीय 
10 शिव कुमार एमडी - निर्दलीय 

बीएस येदियुरप्पा: दक्षिण भारत में पहली बार भगवा लहराने वाले नेता, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को दिखा चुके हैं दम

कनकपुरा सीट पर 1957 से लेकर अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हुए है। इसमें अधिक बार गैर कांग्रेसी पार्टी के उम्मीदवारों की ही जीत हुई है। कांग्रेस इस सीट पर 13 बार हुए चुनावों में पांच बार ही जीत हासिल की है। इसमें दो बार जेडीएस, 2 जनता दल और 2 बार जनता पार्टी जीती है। इसके अलावा एक बार निर्दलीय और एक बार पीएसपी ने जीत दर्ज की है।

English summary :
Kanakapura Assembly Results: Voting for 222 seats in Karnataka assembly election on May 12, 2018. BJP candidate from Kanakpur assembly constituency DK Shivakumar was opposite side in Nandini Gowda congress candidate.


Web Title: karnataka Elections 2018 Kanakapura Assembly results: Live Updates, highlights, News

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे