कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: नये सर्वे में कांग्रेस को 74 सीटें, बीजेपी 100 के पार

By खबरीलाल जनार्दन | Published: May 5, 2018 12:40 PM2018-05-05T12:40:47+5:302018-05-05T19:07:19+5:30

कर्नाटक चुनावः लोकनीति के बाद जन की बात दूसरा ऐसा ओपीनियन पोल है जिसने कर्नाटक में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का दावा किया है। 

Karnataka Election 2018: New survey gives BJP 108, Congress 74 JDS 40  | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: नये सर्वे में कांग्रेस को 74 सीटें, बीजेपी 100 के पार

Karnataka Assembly Election 2018

बैंगलोर, 5 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव हर रोज नये आंकड़ों की घोषणा हो रही है। एक नये सर्वे का दावा है कि कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमटने जा रही है जबकि भारतयी जनता पार्टी (बीजेपी) 108 सीटें जीतने में कामयाब होगी।

जन की बात कर्नाटक को लेकर प्रकाशित हुए इस ओपीनियन पोल में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को 72 से 74 सीटों पर सिमटा गया हैं। जबकि जनता दल (सेकूलर) को 42 से 44 सीटें जीतने के दावे किए गए। वही बीजेपी के 102 से 108 सीटें जीतने के दावे हैं। इस सर्वे में स्पष्ट बहुमत किसी ना मिलते दिखाया गया है कि लेकिन बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर उभरने की बात कही गई है।

कर्नाटक चुनाव 2018: सर्वे में दावा- कांग्रेस बीजेपी में कड़ा मुकाबला, सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार

उल्लेखनीय है कि यह लोकनीति के बाद दूसरा सर्वे है जिसने बीजेपी को इलकौती बड़ी पार्टी के तौर उभरने का दावा किया है।

इस सर्वे का दावा है कि बीजेपी को करीब 40 फीसदी वोट मिलेंगे। कर्नाटक में हुए आखिरी चुनावों साल 2013 में कांग्रेस कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिले थे। तब कांग्रेस ने 122 सीटें जीती थीं। सर्वे का दावा है कि पार्टी इस साल भी करीब 38 फीसदी वोट शेयर करेगी। लेकिन बार उसकी सीटें कम आएंगी।

सर्वे का दावा है कि जेडीएस अबकी 20 फीसदी वोट मिलेंगे। इसकी बदौलत जेडीएस 40 के पार सीटें जीतने में सफल रहेगी। बीते चुनावों में जेडीएस का प्रदर्शन कमोबेश ऐसा ही था।

यह भी पढ़ेंः बीएस येदियुरप्पा के बेटे को टिकट ना मिलने पर खुलासा, BJP के चुनाव प्रबंधक ने बताया बेहद हल्का कारण

इस सर्वे में अन्य के 2-4 सीटों पर सिमटने के बारे में कहा गया है। जबकि इनका वोट शेयर 2 फीसदी रहने के आसार जताए गए हैं। साल 2013 के चुनावों में भी अन्य ने 2 सीटें जीती थीं।

कर्नाटक चुनावः जन की बात ओपीनियन पोल
पार्टीसीटें
बीजेपी 102-108
कांग्रेस72-74
जेडीएस42-44
अन्य2

इसके अलावा चुनावी रैलियों में बीजेपी पहले 150 सीटें जीतने का दावा कर रही थी। लेकिन बीते कुछ दिनों उन्होंने इसे 125 से 130 कहना शुरू कर दिया है। जबकि कांग्रेस भी अपनी 125 सीटों पर जीत तय मान रही है। एचडी देवगौड़ा और कुमार स्वामी भी रैलियों में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

लेकिन जब इन्हीं पार्टियों के रणनीतिकारों से हमने बात की तो नाम ना बताने के शर्त पर बीजेपी वाले कहते हैं वे 95 से 105 सीटें जीत रहे हैं। कांग्रेस वालों का कहना है कि वे 80 से 95 सीटें ही जीत पाएंगे। जबकि जेडीएस वालों 25 से 40 सीटें जीतने का भरोसा है। कोई भी पार्टी अपनी विरोधी पार्टी की सीटों को लेकर कोई बयान नहीं देती।

कर्नाटक की पल-पल की ताजा अपडेट और स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Web Title: Karnataka Election 2018: New survey gives BJP 108, Congress 74 JDS 40 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे