कर्नाटक: कांग्रेस नेता ने किया दावा, मंत्री पद के लिए कई BJP नेता हमारे साथ आने को तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 12:11 PM2020-01-29T12:11:32+5:302020-01-29T12:12:58+5:30

मुख्यमंत्री दबाव में हैं कि 11 बागी विधायकों को कैसे एडजस्ट किया जाए जिन्होंने कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराया था. लेकिन उनकी योजना पर भाजपा के आलाकमान का व्यवहार भारी पड़ रहा है।

Karnataka: Congress leader claims, many BJP leaders ready to join us for ministerial post | कर्नाटक: कांग्रेस नेता ने किया दावा, मंत्री पद के लिए कई BJP नेता हमारे साथ आने को तैयार

कर्नाटक: कांग्रेस नेता ने किया दावा, मंत्री पद के लिए कई BJP नेता हमारे साथ आने को तैयार

Highlightsराज्य सरकार के सूत्रों ने दिप्रिंट को बताया कि मुख्यमंत्री ने कई बार अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन उन्हें समय नहीं मिला।इसकी वजह गृह मंत्री की दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा है।

कर्नाटक के कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने कहा कि हमलोग भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्रालय विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। मंत्रालय विस्तार होते ही कई नेता हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि कई भाजपा नेता डिप्टी सीएम व मंत्री पद के लिए हमारे साथ आने को तैयार हैं। 

दरअसल,  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीसी येदियुरप्पा खुद को ऐसी स्थिति में देख रहे हैं जहां से वो अपने राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री को भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय नहीं मिल पा रहा है जहां वो कैबिनेट विस्तार की योजना पर बात कर सकें। ऐसा केवल एक बार नहीं हुआ है बल्कि अबतक छह बार हो चुका है। सूत्रों ने दिप्रिंट को बताया कि शाह ने पिछले महीने तीन मौकों पर मुख्यमंत्री से मिलने से मना कर दिया था।

मुख्यमंत्री दबाव में हैं कि 11 बागी विधायकों को कैसे एडजस्ट किया जाए जिन्होंने कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराया था. लेकिन उनकी योजना पर भाजपा के आलाकमान का व्यवहार भारी पड़ रहा है।

राज्य सरकार के सूत्रों ने दिप्रिंट को बताया कि मुख्यमंत्री ने कई बार अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। इसकी वजह गृह मंत्री की दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा है।

  

English summary :
Karnataka: Congress leader claims, many BJP leaders ready to join us for ministerial post


Web Title: Karnataka: Congress leader claims, many BJP leaders ready to join us for ministerial post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे