लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक निकाय चुनाव रिजल्ट 2018: पहली परीक्षा में पास हुई कांग्रेस-जेडीएस, बीजेपी फिसड्डी साबित

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 3, 2018 20:44 IST

Karnataka Body Election Result 2018: कर्नाटक में 31 अगस्त को कुल 2664 निकाय सीटों पर मतदान हुए थे।

Open in App

बेंगलुरु, 3 सितंबरः कर्नाटक के कुल 102 शहरी क्षेत्रों के कुल 2664 निकाय सीटों पर 31 अगस्त को मतदान हुए थे। सोमवार सुबह से ही वोटो गिनती शुरू हो गई थी। ताजा परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। जबकि जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) तीसरे स्‍थान पर बना हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के अनुसार, कांग्रेस को कुल 982 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी दल भाजपा को 929 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस के सहयोगी दल जद(एस) को 375 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 329 सीटें आयी हैं।

Karnataka Body Election Result 2018ः-

- राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के अनुसार, कांग्रेस को कुल 982 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी दल भाजपा को 929 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस के सहयोगी दल जद(एस) को 375 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 329 सीटें आयी हैं।

- कर्नाटक में तीन शहरी निकायों, 29 नगर पालिकाओं, 52 नगर निगमों और 20 कस्बा पंचायतों के चुनाव हुए हैं। इनकी कुल 2,709 सीटों में से अभी तक 2,662 सीटों पर परिणाम घोषित हो गया है।

- फिलहाल कांग्रेस और जद(एस) के पास 1,357 सीटें हैं जो भाजपा से काफी ज्यादा हैं। ऐसे में गठबंधन को ज्यादातर निकायों में भाजपा पर बढ़त प्राप्त हो जाएगी।इन चुनावों को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) की लोकप्रियता की पहली परीक्षा माना जा रहा था।

- कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि आम तौर पर शहरी वोटर भाजपा के साथ जाता था लेकिन ताजा परिणाम बता रहे हैं कि इसबार शहरी वोटर भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के साथ हैं।

- ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 982, बीजेपी- 972, जेडीएस- 375 और निर्दलीय-329 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

- कर्नाटक निकाय चुनाव की कुल 102 शहरी स्थानीय निकाय में हो रहे चुनाव में 2664 सीटों में से 2267  पर परिणाम घोषित हो गया है। इनमें कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस ने 846 सीटें, बीजेपी ने 788 और जेडीएस ने 307 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। - कर्नाटक निकाय चुनाव की कुल 2664 सीटों में 1412 के रिजल्ट आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 560, बीजेपी ने 499 और जेडीएस ने 178 सीटें जीती हैं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 150 सीटों पर जीत दर्ज की है।

- कर्नाटक निकाय चुनावों के परिणामों के लिए कलबुर्गी के अलांदा टाउन म्यूनिपल कॉउंसिल में वोटो की गिनती चल रही है।

- कर्नाटक के 102 शहरी निकाय क्षेत्रों की 2664 सीटों पर मतगणना शुरू।

 

- कर्नाटक में निकाय चुनावों की ‌गिनती की तैयारियां पूरीं। कुछ देर में शुरू होगी वोटो की गिनती।

 

निकाय चुनावों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि राज्य में जिसकी सरकार होती है, उस पार्टी को ज्यादा सीटें मिलती हैं। लेकिन चूंकि कर्नाटक में अभी साढ़े ‌तीन पहले ही विधान सभा चुनावों के परिणाम आए हैं और उसमें कांग्रेस की 76 सीटों के मुकाबले बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। इसलिए चुनाव पूर्व ऐसी अवधारणा बन रही थी कि निकाय चुनावों में बीजेपी कांग्रेस को पस्त कर देगी। लेकिन आधी गिनती तक कांग्रेस ही अगड़ती दिखाई दे रही है।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप