लाइव न्यूज़ :

तीन मुफ्त सिलेंडर, नंदिनी दूध और समान नागरिक संहिता तक, भाजपा ने जारी किया कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'प्रजा ध्वनि', जानें बड़ी बातें

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2023 12:23 IST

भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र सोमवार को जारी कर दिया। इसमें कई बड़े ऐलान पार्टी की ओर से किए गए हैं। हाल में नंदिनी Vs अमूल के विवाद को भी बखूबी भुनाने की कोशिश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया।भाजपा ने घोषणापत्र में शासन में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है।राज्य में बीपीएल परिवारों को हर साल तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और हर दिन आधा किलो 'नंदिनी' दूध देने का भी वादा।

नई दिल्ली: भाजपा ने इसी महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे 'प्रजा ध्वनि' नाम दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को यह घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। 

इस घोषणापत्र में भाजपा ने शासन में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही राज्य में तीन मौकों पर गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का भी वादा दिया है। इस घोषणा पत्र की क्या बड़ी बातें हैं, आईए जानते हैं-

1. भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि कर्नाटक में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी जिसकी सिफारिशों के आधार पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जाएगा।

2. राज्य में बीपीएल परिवारों को हर साल तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। ये सिलेंडर उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के मौकों पर दिए जाएंगे।

3. घोषणापत्र के अनुसार 'पोषण' योजना के तहत बीपीएल परिवार को हर दिन आधा किलो नंदिनी दूध और हर महीने पांच किलो श्री अन्न श्री धन्य राशन किट (मोटा अनाज) मुहैया कराई जाएगी।

4. हर वार्ड में सस्ते दाम में भोजन के लिए अटल अहार केंद्र खोला जाएगा।

5. बेघर लोगों के लिए 10 लाख मकान तैयार किए जाएंगे।

6. राज्य में सरकारी स्कूलों की स्थिति को ठीक करने के लिए और उन्हें और अपग्रेड करने के लिए विश्वेश्वरैया विद्या योजना की शुरुआत की जाएगी।

7. वरिष्ठ नागरिकों के लिए सलाना फ्री हेल्थ चेकअप की व्यवस्था की जाएगी।

8. नगर निगमों के प्रत्येक वार्ड में 'नम्मा (Namma) क्लिनिक' की स्थापना करने का भी ऐलान किया गया है। इसमें जांच आदि की सभी सुविधाएं होंगी। 'मिशन स्वास्थ्य कर्नाटक' के तहत राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी ढांचे को दुरूस्त किया जाएगा।

9. एससी एसटी घरों की महिलाओं लिए पांच साल की 10 हजार रुपये की एफडी कराने का ऐलान।

बता दे ंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट 10 मई को डाले जाएंगे। पूरे राज्य में एक चरण में ही चुनाव होने हैं। इसके बाद 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023भारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल