लाइव न्यूज़ :

'सलाम आरती' से 'नमस्कार' तक: कर्नाटक में टीपू सुल्तान द्वारा शुरू की गई सदियों पुरानी परंपरा का नाम बदलेगी राज्य सरकार

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 10, 2022 11:27 IST

तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के पुत्तूर, सुब्रमण्य, कोल्लूर, मेलकोट और अन्य के प्रसिद्ध मंदिरों में अनुष्ठान आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान द्वारा शुरू की गई एक रस्म 'सलाम आरती' का नाम बदलने का फैसला किया है।मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के समय में 'सलाम आरती' की रस्म शुरू की गई थी।अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में टीपू की मृत्यु के बाद भी राज्य भर के विभिन्न हिंदू मंदिरों में अनुष्ठान जारी है।

बेंगलुरू:कर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान द्वारा शुरू की गई एक रस्म 'सलाम आरती' का नाम बदलने का फैसला किया है। हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले कर्नाटक धर्मिका परिषद द्वारा की गई सदियों पुरानी रस्म को बदलने की घोषणा से विवाद खड़ा होने की संभावना है। मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के समय में 'सलाम आरती' की रस्म शुरू की गई थी। 

टीपू ने मैसूर राज्य के कल्याण के लिए अपनी ओर से पूजा कराई। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनकी मृत्यु के बाद भी राज्य भर के विभिन्न हिंदू मंदिरों में अनुष्ठान जारी है। सियासत डेली की रिपोर्ट के अनुसार, परिषद के सदस्य काशेकोडी सूर्यनारायण भट ने कहा कि पहले राज्य प्रशासन के कल्याण के लिए अनुष्ठान किया जाता था, अब यह लोगों के कल्याण के लिए होगा। अब, अनुष्ठान को 'नमस्कार' नाम दिया जाएगा।

तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के पुत्तूर, सुब्रमण्य, कोल्लूर, मेलकोट और अन्य के प्रसिद्ध मंदिरों में अनुष्ठान आयोजित किया गया था। हिंदू संगठनों के अनुसार, 'सलाम आरती' गुलामी का प्रतीक थी और प्रभुत्व जमाने के लिए इसका अभ्यास किया जाता था। उन्होंने अनुष्ठान को समाप्त करने की मांग की। हालांकि, बुद्धिजीवियों का दावा है कि परंपरा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बंधन और सद्भाव को दर्शाती है और इसे महान परंपरा के रूप में जारी रखा जाना चाहिए।

टॅग्स :कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?