कर्नाटक: बेंगलुरु के भाजपा विधायक पर लगा चुनाव जीतने के लिए नेताओं को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 24, 2023 02:44 PM2023-07-24T14:44:31+5:302023-07-24T14:51:48+5:30

कर्नाटक के विधायक और पूर्व मंत्री मुनिरत्ना नायडू पर लगा चुनाव जीतने के लिए विरोधी नेताओं को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप।

Karnataka: BJP MLA from Bengaluru accused of honey-trapping politicians to win elections | कर्नाटक: बेंगलुरु के भाजपा विधायक पर लगा चुनाव जीतने के लिए नेताओं को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप

कर्नाटक: बेंगलुरु के भाजपा विधायक पर लगा चुनाव जीतने के लिए नेताओं को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप

Highlightsभाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मुनिरत्ना नायडू एक बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैंविधायक मुनिरत्ना पर आरोप लग रहा है कि चुनाव जीतने के लिए उन्होंने हनीट्रैप का सहारा लिया मुनिरत्ना ने विरोधी नेताओं को उनकी "ईस्टमैन रंगीन तस्वीर" अपने पास रखे होने की धमकी देते थे

बेंगलुरु:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मुनिरत्ना नायडू एक बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर के  आरआर नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नायडू पर अन्य नेताओं ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हनीट्रैप की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

दरअसल इस विवाद ने तब ज्यादा तूल पकड़ लिया, जब विधायक नायडू के कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व समर्थकों ने इन आरोपों की पुष्टि कर दी है। इसके बाद से भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडु के खिलाफ अन्य नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व नगरसेवक वेलु नायकर ने आरोप लगाया है कि विधायक नायडू ने चुनाव जीतने के लिए विरोधी नेताओं को हनी ट्रैप में फसाने की साजिश रची। भाजपा विधायक के खिलाफ आरोपों के संबंध में वेलु नायकर का एक भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें वेलु नायकर विधायक नायडू पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं, “भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने हनी ट्रैप को अंजाम देने के लिए बाकायदा एक स्टूडियो बनाया था। जिसमें नेताओं को बुलाया जाना था और फिर उन्हें झांसा देकर हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची जानी थी और उसके बाद स्टूडियो में की गई विरोधी नेताओं की वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने का प्लान था।''

इसके साथ ही कांग्रेस नेता वेलु नायर ने यह भी कहा, “भाजपा विधायक मुनिरत्ना राजनीति में आने से पहले से बतौर फिल्म निर्माता कार्य करते थे। उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई पहली फिल्म थी 'आंटी प्रीस्टसे' (आंटी, लव मी)। इसलिए जब वो पहले की भाजपा की सरकार में मंत्री बने थे तो विधान सौधा चैंबर और अन्य जगहों पर में केवल आंटियां ही मिलती थीं। उन्होंने जेपी स्टूडियों बनाया था, जिसका मकसद केवल विरोधी नेताओं को हनी ट्रैप में फंसाना था और अपनी इस ब्लैकमेल करने की रणनीति के जरिये वो चुनाव जीतने की मंशा रखते थे।''

इतनी ही  नहीं वेलु नायकर ने आगे आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा नेता मुनिरत्ना चुनाव में विरोधी नेताओं को धमकी देते थे कि उनके पास उनकी "ईस्टमैन रंगीन तस्वीरें" रखी हुई हैं और वे उनका इस्तेमाल करेंगे।

कांग्रेस नेता वेलु नायकर ने भाजपा विधायक मुनिरत्ना पर यह समसनीखेज टिप्पणी रविवार को उस समय की, जब वो विधायक मुनिरत्ना से विधानसभा चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवार कुसुमा हनुमंतरायप्पा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में आरआर नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमा को  11,842 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं साल 2020 के उपचुनाव में मुनिरत्ना ने आरआर नगर विधानसभा सीट से 58,113 वोटों से जीत हासिल की थी।

हालांकि भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडू ने कांग्रेस नेता वेलु नायकर के इन बेहद विवादास्पद और समनसनीखेज आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सत्ता के गलियारों में वेलु नायकर के इन आरोपों की चर्चा बेहद तेज है और भाजपा खेमे में इन आरोपों को लेकर खासी बेचैनी देखी जा रही है और कर्नाटक भाजपा इन आरोपों से सकते में है। 

Web Title: Karnataka: BJP MLA from Bengaluru accused of honey-trapping politicians to win elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे