लाइव न्यूज़ :

Karnataka BJP Meeting: अशोक होंगे कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता, केंद्रीय पर्यवेक्षक सीतारमण और गौतम ने दी मंजूरी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2023 23:31 IST

Karnataka BJP Meeting: पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सर्वसम्मत चयन था। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं बहुत खुश हूं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।बीजेपी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 28 सीटों पर कब्जा करेगी। अशोक, वी. सुनील कुमार, सी.एन. अश्वत्थ नारायण और ए. ज्ञानेंद्र इस पद की दौड़ में शामिल थे।

Karnataka BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में बड़ा बदलाव किया है। युवा नेता पर दांव खेला है। बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। यह पद कई माह से खाली था।

केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के सिलसिले में आज शाम विधायक दल की बैठक की। कर्नाटक के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने हमें लोकसभा चुनाव में सभी 28 संसदीय क्षेत्रों में जीत हासिल करने का काम सौंपा है।

बेंगलुरु में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद आर अशोक ने कहा कि मुझे विपक्ष का नेता चुनने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। बीजेपी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 28 सीटों पर कब्जा करेगी। पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सर्वसम्मत चयन था। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं बहुत खुश हूं।

पार्टी के दिग्गज नेता बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे और नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सीतारमण और कुमार का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री आर. अशोक ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह और चार-पांच अन्य विधायक चाहते हैं कि उन्हें इस पद के लिए चुना जाए।

अशोक, वी. सुनील कुमार, सी.एन. अश्वत्थ नारायण और ए. ज्ञानेंद्र इस पद की दौड़ में शामिल थे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले सप्ताह विजयेंद्र की नियुक्ति की घोषणा की थी। भाजपा राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। जुलाई में हुए पिछले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष नहीं था।

इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत के साथ भाजपा को सत्ता से हटा दिया था। कांग्रेस को 135, भाजपा को 66 और जनता दल (सेक्युल) को 19 सीटों पर जीत मिली थी। चार दिसंबर से बेलागावी में शुरू होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भाजपा की यह बैठक होगी। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाBasavaraj S BommaiBJPNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम