लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है भाजपा

By भाषा | Updated: July 28, 2019 06:26 IST

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि कुमार को पद छोड़ने के लिए संदेश दे दिया गया है जो परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ दल के किसी सदस्य के पास होता है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले उन्हें यह संदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी दल का विधानसभा अध्यक्ष कैसे हो सकता है।येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

कर्नाटक में सत्ता में आने के एक दिन बाद भाजपा इस बात पर विचार कर रही है कि अगर विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने खुद से पद नहीं छोड़ा तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। वहीं जद (एस) ने स्पष्ट किया है कि पार्टी राज्य में ‘‘सकारात्मक’’ विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि कुमार को पद छोड़ने के लिए संदेश दे दिया गया है जो परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ दल के किसी सदस्य के पास होता है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले उन्हें यह संदेश दिया गया है।

राज्य भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हम विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे अगर वह खुद पद नहीं छोड़ते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पहला एजेंडा विश्वास प्रस्ताव जीतना है और सोमवार को वित्त विधेयक पारित करवाना है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या विधानसभा अध्यक्ष खुद पद छोड़ते हैं अथवा नहीं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी दल का विधानसभा अध्यक्ष कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘सदन में विश्वास मत जीतते ही हम अविश्वास प्रस्ताव पेश कर देंगे।’’ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तीन बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने और 14 अन्य विधायकों पर फैसला लंबित रखने के महज 24 घंटे के अंदर येदियुरप्पा ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा ने बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार को किसी भी तरह से समर्थन देने से शनिवार को इंकार किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘सकारात्मक’’ विपक्ष की भूमिका निभाएगी। जद (एस) विधायकों के एक धड़े द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से कर्नाटक में भाजपा सरकार को समर्थन देने का सुझाव देने के एक दिन बाद उन्होंने पार्टी का रूख स्पष्ट किया है।

जद (एस) विधायकों की शुक्रवार को बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जी टी देवगौड़ा ने कहा था, ‘‘कुछ विधायकों ने सुझाव दिया है कि हमें विपक्ष में बैठना चाहिए जबकि कुछ विधायकों की राय है कि हमें भाजपा सरकार का बाहर से समर्थन करना चाहिए।’’

देवगौड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सकारात्मक भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्षेत्रीय दल के तौर पर हमें जहां विरोध करना होगा वहां हम विरोध करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगर आप राज्य के लिए अच्छा करेंगे तो हम इसका स्वागत करेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे