लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा ने उदयपुर घटना की निंदा करते हुए कट्टरवाद से निपटने के लिए 'योगी मॉडल' लागू करने की बात कही

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 29, 2022 19:58 IST

उदयपुर में कन्हैया की हत्या के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया कि कन्हैया लाल की मौत "राज्य की गहलोत सरकार की तुष्टिकरण नीति" के कारण हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक भाजपा ने कहा कि कट्टरवाद से निपटने के लिए देश में "योगी मॉडल" लागू करना चाहिएकर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया कि कन्हैया की मौत "गहलोत सरकार की तुष्टिकरण नीति" के कारण हुई

बेंगलुरु:कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के उदयपुर में इस्लामिक कट्टरवाद के कारण मारे गये दर्जी कन्हैया लाल के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इस्लामिक कट्टरवाद से निपटने के लिए देश में "योगी मॉडल" लागू करना चाहिए।

इसके साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया कि कन्हैया लाल की मौत "राज्य की गहलोत सरकार की तुष्टिकरण नीति" के कारण हुई है।

कर्नाटक भाजपा ने कहा कि एक हिंदू दर्जी की हुई निर्मम हत्या बेहद शर्म की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में मारे गये बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे राजस्थान में कन्हैया लाल को मार दिया गया है, ठीक उसी तरह से शिमोगी जिले में हत्यारों ने हर्ष का गला काट दिया था और उस हत्याकांड का भी वीडियो जारी किया गया था।

कर्नाटक भाजपा ने यह आरोप भी लगाया कि कन्हैया की हत्या में कुछ विदेशी संगठन का हाथ है। उनका कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार केवल तुष्टीकरण कर रही है और यही कारण है कि कांग्रेस इस मामले में बेहद खामोश है।

इस हत्याकांड के लिए कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कर्नाटक भाजपा लगातार उसे घेरने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि भाजपा ने राज्य में कांग्रेस की निंदा के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। जिसे उसने "आतंकवादी कांग्रेस" का नाम दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस जिस-जिस राज्य में सत्ता में है वहां पर हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।

कर्नाटक भाजपा ने कहा, "कांग्रेस एक आतंकवादी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य कट्टरपंथी तत्वों को खुश करना है। यही कारण है कि कांग्रेस इस तरह की अमानवीय घटना के बाद भी चुप है।"

इस बीच कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता बीके हरिप्रसाद ने उदयपुर में मारे गये कन्हैया लाल की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपराध के बहाने राजनीतिक बयानबाजी करना ठीक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद ने कहा, “यह एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग शांति से रहते हैं। किसी की मृत्यु का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए और न ही उस पर राजनीति होनी चाहिए।”

मालूम हो कि बीते मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में दो बर्बर हत्यारों ने कन्हैया लाल नाम के एक दर्जी की हत्या कर दी। कन्हैया का सिर काटने वाले आरोपियों घोउस मोहम्मद और रियाज़ को राजस्थान पुलिस ने उदयपुर के बगल के जिले महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया और उन दोनों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने हत्या करने के बाद उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दोनों ने वीडियो जारी करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली और हत्या में प्रयोग किये गये हथियारों को भी दिखाया। आरोपियों की उदयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी होने के बाद अब मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकर्नाटकBJPराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण