लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में शुरू किया 26 किलोमीटर लंबा रोड शो, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 12:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए शनिवार सुबह बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री का रोड शो दक्षिण और मध्य बेंगलुरु के कई हिस्सों में लगभग दर्जन भर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।रोड शो में बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु मध्य के सांसद पी सी मोहन भी प्रधानमंत्री के साथ हैं।छह मई को प्रधानमंत्री का 26 किलोमीटर और सात मई को 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निर्धारित किया गया था।

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए शनिवार सुबह बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक निकाले जाने वाले इस रोड शो के लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरा होने की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो दक्षिण और मध्य बेंगलुरु के कई हिस्सों में लगभग दर्जन भर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। सूत्रों के अनुसार, रोड शो में बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु मध्य के सांसद पी सी मोहन भी प्रधानमंत्री के साथ हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोड शो सुचारू रूप से निकाला जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाने जैसे व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि वहां हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। 

सूत्रों के अनुसार, रोड शो का पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है, क्योंकि सड़क के दोनों हिस्सों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडों से पाट दिया गया है और इसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी भगवा शॉल व टोपी पहन रखी है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी एक विशेष वाहन में सवार होकर रोड शो निकाल रहे हैं और पूरे मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न टीमें तैनात की गई हैं। 

उन्होंने बताया कि रविवार को वह थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से लेकर ट्रिनिटी सर्कल तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के दो दिन के रोड शो के कार्यक्रम में शुक्रवार को व्यापक बदलाव किया था।

इसके तहत, छह मई को प्रधानमंत्री का 26 किलोमीटर और सात मई को 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निर्धारित किया गया था। इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में लगभग आठ घंटे की अवधि में पूरा रोड शो करने की योजना थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीबेंगलुरुBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos