लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: आठ घंटे रोड शो बेगलुरु में नहीं करेंगे पीएम मोदी, भाजपा ने कार्यक्रम रद्द किया, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 15:48 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री अब दो दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। दोपहर एक बजे तक 10.1 किलोमीटर और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Karnataka Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ घंटे के रोड शो की योजना बृहस्पतिवार को रद्द कर दी क्योंकि बेंगलुरु के लोगों ने इस तरह के एक दिवसीय कार्यक्रम से होने वाली कठिनाइयों को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री अब दो दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। पार्टी ने बुधवार को कहा था कि मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे।

इसके तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 10.1 किलोमीटर और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने कहा है कि अगर पूरे दिन रोड शो किया जाता है तो यह एक समस्या होगी।

इसलिए, हमने उनकी भावनाओं का सम्मान किया है और इसे दो दिनों में करने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि छह और सात मई को रोड शो शहर के कुल 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 से होकर गुजरेगा। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"