लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने शुरू की मंदिर की राजनीति, डीके शिवकुमार ने कहा, "सरकार बनने पर करेंगे अंजनेय स्वामी मंदिरों का पुनर्विकास"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2023 15:37 IST

कांग्रेस ने भाजपा द्वारा मतदाताओं के बीच 'बजरंग बली बनाम बजरंग दल' वाली पैदा की जा रही अवधारणा को तोड़ने के लिए चुनाव के सियासी राजनीति में अंजनेय मदिर के पुनर्विकास का बात छेड़ दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 'बजरंग दल बनाम बजरंग बली' वाली भाजपा के चुनावी रणनीति की खोजी काट कांग्रेस ने चुनाव के सियासी राजनीति में छेड़ दी अंजनेय मदिर के पुनर्विकास की बातडीके शिवकुमार ने कहा, चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार अंजनेय स्वामी मंदिरों का करेगी पुनर्विकास

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की चुनावी रणनीति 'बजरंग दल बनाम बजरंग बली' केंद्रीत होती जा रही है। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा द्वारा मतदाताओं के बीच 'बजरंग बली बानम बजरंग दल' वाली पैदा की जा रही अवधारणा को तोड़ने के लिए चुनाव के सियासी राजनीति में अंजनेय मदिर के पुनर्विकास की बात छेड़ दी है।

कांग्रेस इस प्रयास के जरिये भाजपा के 'बजरंग दल' वाले हमले को भोथरा करने प्रयास कर रही है। कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करके भाजपा के चुनावी चक्रव्यूह में फंसती नजर आ रही थी लेकिन अब कांग्रेस ने उसके काट के तौर पर अंजनेय मंदिर के मुद्दा उठाकर भाजपा को उसी की शैली में जवाब देने का प्रयास किया है।

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि अगर चुनाव के बाद कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता है तो कांग्रेस की सरकार पूरे कर्नाटक में ऐतिहासिक अंजनेय स्वामी मंदिरों का पुनर्विकास करेगी। शिवकुमार ने गुरुवार को कहा, "कांग्रेस चुनाव जीतने के बाद राज्य के सभी ऐतिहासिक अंजनेय स्वामी मंदिरों के पुनर्विकास के लिए एक विशेष कार्यक्रम लाएगी और अंजनाद्री विकास बोर्ड की स्थापना की जाएगी।"

डीके शिवकुमार ने यह बात कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में किये गये सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा भाजपा भले ही बजरंग दल प्रतिबंध को मुद्दा बना रही है लेकिन इससे पार्टी को कोई समस्या नहीं होगी और कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है।

उन्होंने चामुंडी पहाड़ी पर स्थित मां चामुंडेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम कन्नडिगा तो बहुत पहले से अंजनेय के भक्त हैं क्योंकि हमारा मानना ​​है कि अंजनेय का जन्म यहीं हुआ था। हम अंजनेय के प्रति उस भावना को मजबूत करने के लिए वह सब करेंगे, जो आवश्यक होगा। हम प्रत्येक जिला संगठनों में अंजनेय के सिद्धांतों को बनाए रखेंगे ताकि युवाओं को उनके माध्यम से सशक्त बनाया जा सके।"

इसके साथ ही शिवकुमार ने जोर देते हुए कहा, "अंजनेया या बजरंग बली की तुलना कभी भी 'बजरंग दल' से नहीं की जा सकती है, वो एक राजनीतिक संगठन है, जो भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए उपद्रव का काम करा है। बजरंग दल के जो लोग खुद को अंजनेय नाम देते हैं, वो इसे अच्छे से समझ लें कि वो कभी भी भगवान अंजनेय नहीं बन सकते हैं। हम तो केवल उन लोगों को रोकने की बात कर रहे हैं, जो समाज में नैतिका की पुलिसिंग करते हैं और कानून अपने हाथों में लेते हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarकांग्रेसबजरंग दलBajrang Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम