लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सचिन पायलट का नाम नहीं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2023 17:18 IST

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नाम हैं लेकिन सचिन पायलट का नाम सूची में शामिल नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी की गई है स्टार प्रचारकों की लिस्ट इस लिस्ट में सचिन पायलट को छोड़कर खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम नाम है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सूबे में प्रचार की अगुवाई करने के लिए 40 सदस्यी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डीके शिकुमार, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम नाम हैं लेकिन सचिन पायलट का नाम प्रचारकों की सूची से गायब है।

वहीं अगर इससे पहले गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित देश के अन्य सूबे में हुए चुनावों की बात करें तो कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया जाता था लेकिन कर्नाटक के चुनाव में पार्टी द्वारा पायलट को दरकिनार किये जाना कोई सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती है। कयास लग रहे हैं कि बीते दिनों सचिन पायलट ने जब भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ उपवास किया था तो उससे पार्टी आलाकमान बेहद नाराज था। उस प्रकरण में एक और एंगल यह जुड़ा था कि सचिन पायलट ने बीते 11 अप्रैल को जयपुर में उस दिन शहीद स्मारक पर अनशन किया, जिस दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वायनाड में रैली करनी थी।

बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल से अगले दो दिनो तक सचिन पायलट दिल्ली में रहे लेकिन राहुल गांधी उनसे नहीं मिले। इस बीच राहुल गांधी ने 12 अप्रैल को नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात की। वहीं 13 अप्रैल को राहुल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की लेकिन सचिन पायलट को समय नहीं दिया। वहीं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट के अनशन को अनुशासनहीनता का नाम देते हुए पार्टी के खिलाफ लिया गया कदम कहा था। रंधावा ने पायलट के खिलाफ अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी सौंपी थी लेकिन माना जा रहा है कि भारी नाराजगी के बावजूद राहुल गांधी ने सचिन पायलट के खिलाफ एक्शन लेने से मना कर दिया था।

पायलट प्रकरण को छोड़ते हुए अगर कांग्रेस द्वारा कर्नाटक प्रचार के लिए जारी की गई लिस्ट की बात करें तो तमाम बड़े नामों के साथ जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सहित अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेससचिन पायलटमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम