लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर पांबदी के लिए चुनाव आयोग से लगाई गुहार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2023 20:15 IST

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी प्रचार पर फौरन प्रतिबंध लगाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग कांग्रेस ने दोनों नेताओं द्वारा अल्पसंख्यकों के खिलाफ दिये जा रहे कथित बयानों का संज्ञान लेने की अपील की अभिषेक सिंघवी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक सहित कई नेता गये थे चुनाव आयोग

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा सत्ता के लिए संघर्ष मतदान का समय नजदीक आने के साथ और रोचक होता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ दिये जा रहे कथित बयानों का संज्ञान लेने और उनका चुनावी प्रचार प्रतिबंधित किये जाने की अपील की है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक सहित कई कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की और चुनाव आयोग से कर्नाटक में सभी राजनीति दलों को चुनावी प्रचार के धर्मनिरपेक्ष और समान अवसर सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने के बाद पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि अमित शाह और आदित्यनाथ ने कर्नाटक में भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए "झूठे", "पक्षपातपूर्ण" और "सांप्रदायिक" प्रचार कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी मांग करती है भाजपा के इन दो वरिष्ठ नेताओं के चुनाव प्रचार पर फौरन प्रतिबंध लगाया जाए।

मालूम हो कि अमित शाह द्वारा बीते मंगलवार को कर्नाटक के एक चुनावी सभा में कहा गया था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो यहां पर परिवारवाद की राजनीति होगी और राज्य में भारी दंगों होंगे। कांग्रेस ने अमित शाह के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अमित शाह देश के पहले गृह मंत्री हैं, जिनके पास कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, बावजूद उसके वो एक राज्य में दंगे होने की बात कह रहे हैं।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि दरअसल अमित शाह गुजरात मॉडल का जिक्र कर रहे हैं, जैसा की उन्होंने 2002 में गुजरात में किया। अब वो कर्नाटक की जनता को खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगर चुनाव में भाजपा हारी तो यहां पर दंगे होंगे, लेकिन वो जान लें कि कर्नाटक की जनता ने मन बना लिया है कि 40 फीसदी कमीशन वाली भाजपा सरकार को चलता करके रहेगी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहयोगी आदित्यनाथBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत