लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections: बीजेपी नेता येदियुरप्पा का बड़ा दांव, कांग्रेस नेता सिद्दारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे पुत्र विजयेंद्र, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2023 19:45 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मैसुरू जिले की वरुणा सीट से अपने विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुणा सीट से सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र मौजूदा विधायक हैं।सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।वरुणा से विजयेंद्र को टिकट देने का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाएगा।

बेंगलुरुः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्दारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से अपने बेटे बी वाई विजयेंद्र को मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं।

कांग्रेस ने मैसुरू जिले की वरुणा सीट से अपने विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वरुणा सीट से सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

येदियुरप्पा ने वरुणा सीट से विजयेंद्र को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसे लेकर विचार-विमर्श हो रहा है। सिद्धरमैया जानते हैं कि उनकी जमीन खिसकती जा रही है। मुझे नहीं लगता कि यह उनके लिए इतना आसान है। हम बेहतर उम्मीदवार उतारेंगे। हम कड़ी टक्कर देंगे। चलो देखते हैं क्या होता है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा ने कहा कि वरुणा से विजयेंद्र को टिकट देने का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाएगा। विजयेंद्र भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष हैं। सिद्धरमैया ने इसे लेकर कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उनके खिलाफ कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।

इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर येदियुरप्पा खुद वरुणा से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी। गौरतलब है कि येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाकांग्रेसBJPKarnataka Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे