कर्नाटक EXIT POLL: चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस हो जाएगी सत्ता से बाहर

By स्वाति सिंह | Published: May 12, 2018 08:26 PM2018-05-12T20:26:12+5:302018-05-12T20:39:19+5:30

Karnataka Exit Polls 2018: 2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

Karnataka Assembly elections 2018 exit poll results as per News 24 Chanakya | कर्नाटक EXIT POLL: चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस हो जाएगी सत्ता से बाहर

Karnataka exit poll results as per News 24 Chanakya

बेंगलुरु, 12 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के 224 सीटों के लिए आज मतदान हुए हैं। मतदान के बाद से ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। बता दें कि राज्य में कुल 4. 96 करोड़ मतदाता हैं। 2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में गए थे, बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक EXIT POLL: रिपब्लिक टीवी-जन की बात का सर्वे, चला मोदी का जादू, बीजेपी पड़ी कांग्रेस पर भारी  

चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 120 सीटें मिल सकती हैं, वही कांग्रेस की झोली में 73 सीटें आने की उम्मीद है।  इसके अलावा जेडीएस को 26 तो अन्य को 3 सीट मिलने की उम्मीद है।  

ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव EXIT POLL: इंडिया टुडे का सर्वे, कांग्रेस को 118 सीटें, बीजेपी को करारी हार

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस , भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के जदएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जतायी जा रही है। कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ 2600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें से 2400 से अधिक पुरूष और 200 से अधिक महिला उम्मीदवार हैं। कुल 5,06,90,538 मतदाता हैं जिसमें से 2,56,75,579 पुरूष मतदाता और 2,50,09,904 महिला मतदाता और 5,055 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

English summary :
Karnataka Vidhan Sabha Chunao Exit polls 2018 : As per News 24 - Chanakya Exit Poll survey, which is considered to be the most accurate in terms of their survey before the Election Results, Bharatiya Janata Party (BJP) is getting the full majority in Karnataka Assembly Elections 2018 Exit Poll results and Congress will be dethroned in Karnataka.


Web Title: Karnataka Assembly elections 2018 exit poll results as per News 24 Chanakya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे