लाइव न्यूज़ :

बाल-बाल बची राहुल गांधी की जान, विमान में अचानक आई 'संदिग्ध खराबी', पायलट-क्रू हिरासत में

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 26, 2018 23:50 IST

चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी हुबली पहुंचे लेकिन विमान में अचानक आई तकनीकि खराबी के चलते राहुल गांधी सहित अन्य यात्रियों की जान पर बन आई।

Open in App

हुबली, 26 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी हुबली पहुंचे लेकिन विमान में अचानक आई तकनीकि खराबी के चलते राहुल गांधी सहित अन्य यात्रियों की जान पर बन आई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुबली पहुंचे राहुल गांधी के विमान में उड़ान के दौरान ही अचानक खराबी आ गई। जिसके चलते विमान की लैंडिंग इतनी खराब रही कि अंदर बैठे राहुल गांधी समेत सभी यात्रियों की जान पर बन आई थी।

इस मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। कर्नाटक के पुलिस प्रमुख नीलमणि एन राजू को की गई शिकायत कहा गया है कि, दिल्ली से हुबली के लिए दो घंटों की उड़ान के दौरान विमान में कई 'अस्पष्ट तकनीकी खामियां' सामने आईं।' पार्टी ने इस मामले की सघन जांच की मांग की है। 

पुलिस शिकायत में कहा गया कि विमान तीसरी कोशिश में हुबली एयरपोर्ट पर उतर पाया। इस दौरान वहां बुरी तरह हिल रहा था। शिकायती चिट्ठी में लिखा गया है, 'मौसम के पूर्वानुमान और विमान में सवार यात्रियों के मुताबिक, उस वक्त बाहर का मौसम बेहद साफ था, धूप खिली हुई थी और हवा की रफ्तार भी सामान्य थी।'

शिकायत में कहा गया है कि 'यह साफ है मौसम के कारण नहीं, बल्कि विमान में आई संदिग्ध खराबी के कारण ही विमान में कांपने लगा और वह बेहद तेजी से नीचे गोता लगाने लगा था।' सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस प्राइवेट विमान के पायलट और क्रू सदस्य को पूछताछ के लिए हुबली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है।

कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में जोर-शोर से जुटे राहुल गांधी ने इसके बाद हुबली से अंकोला के लिए हेलीकॉप्टर किया और वहां तय रैलियों को संबोधित किया।

हालांकि उनके दफ्तर ने कहा कि इस घटना के बाद 'जानबूझकर की गई छेड़छाड़' की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता और इसकी जांच की जानी चाहिए। राहुल गांधी के दफ्तर ने आगे जांच पूरी होने तक उस विमान को हुबली एयरपोर्ट पर ही तुरंत रोक रखने की मांग की है।

टॅग्स :राहुल गाँधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है