लाइव न्यूज़ :

'संप्रभुता' शब्द पर विवाद! कर्नाटक में सोनिया गांधी के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2023 14:47 IST

भाजपा ने सोनिया गांधी के एक बयान को लेकर विरोध जताते हुए चुनाव आयोग के सामने शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया गांधी ने कर्नाटक में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कर्नाटक के लिए संप्रुभता शब्द का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की भाजपा ने की मांग।कर्नाटक के लिए 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल करने पर विवाद, भाजपा ने दिल्ली में चुनाव आयोग से शिकायत की।कांग्रेस का घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और इसलिए वे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं: भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली: भाजपा ने सोमवार को निर्वाचन आयोग का रुख कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के लिए 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा।

भाजपा की ओर से कहा गया, 'कर्नाटक भारत संघ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य राज्य है और भारत संघ के सदस्य राज्य की संप्रभुता की रक्षा करने का कोई भी आह्वान अलगाव के आह्वान के समान है और यह खतरनाक और घातक परिणामों से भरा हुआ है।' 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'उन्होंने (सोनिया गांधी) जानबूझकर संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस का घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और इसलिए वे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस देश विरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करेगा।'

'कांग्रेस की मान्यता रद्द करे चुनाव आयोग'

पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेता तरुण चुघ ने जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द कर दी जानी चाहिए। भाजपा ने इस मुद्दे पर गांधी के उस बयान की एक प्रति भी सौंपी, जिसे कांग्रेस ने ट्वीट किया था।

कांग्रेस की ओर से शनिवार को हुबली में एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में कहा गया था कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने '6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक कड़ा संदेश दिया।' पार्टी ने उनकी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जनसभा को संबोधित करते दिख रही हैं।

कांग्रेस ने ट्वीट किया था, 'कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा नहीं करने देगी।' 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सोनिया गाँधीभूपेंद्र यादवभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम