लाइव न्यूज़ :

गिर गई कुमारस्वामी सरकार, काम न आया टोटका, मंत्री रेवन्ना नंगे पैर पहुंचे थे विधानसभा, हाथ में था नींबू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2019 21:16 IST

कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे का पटाक्षेप हो गया। कांग्रेस-जेडीएस सरकार का बहुमत परीक्षण में फेल हो गए। कर्नाटक में कुमारस्वामी विश्वासमत हासिल करने में विफल रह गए। विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 99 मत पड़े, जबकि इसके खिलाफ 105 वोट डाले गए। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भाई और पीडब्लूडी मंत्री एचडी रेवन्ना का एक वीडियो सामने आया था।राज्य के नेताओं की माने तो कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवन्ना ज्योतिषों की सलाह के अनुसार ही काम कर रहे थे।

जो होना था सो गया। कर्नाटक में 15 दिन से चले आ रहे नाटक का अंत हो गया। कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे का पटाक्षेप हो गया। कांग्रेस-जेडीएस सरकार का बहुमत परीक्षण में फेल हो गए। कर्नाटक में कुमारस्वामी विश्वासमत हासिल करने में विफल रह गए। विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 99 मत पड़े, जबकि इसके खिलाफ 105 वोट डाले गए। 

इसके साथ ही कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर संकट के बादल समाप्त हो गए। इस बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भाई और पीडब्लूडी मंत्री एचडी रेवन्ना का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एचडी रेवन्ना नंगे पांव विधानसभा में जाते दिख रहे हैं। इससे पहले विधानसभा के अंदर कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों की बीजेपी के विधायकों के साथ बहस हुई।

पिछले 14 दिनों से मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सरकार पर बने खतरे को देखते हुए जेडीएस भगवान की पूजा और टोटकों की सहारा भी ले रही है। साथ में ज्योतिषियों से भी राय ली जा रही है। 

राज्य के नेताओं की माने तो कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवन्ना ज्योतिषों की सलाह के अनुसार ही काम कर रहे थे। क्योंकि जब से कुमारस्वामी सरकार मुसिबत में आई है तब से वो नंगे पैर ही चल रहे हैं। इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि कि नंगे पैर चलने से दुष्ट शक्तियां दूर रहेंगी। यहां तक की रेवन्ना गुरुवार को विधानसभा में भी नंगे पैर ही पहुंचे हुए थे और उनके हाथ में एक नींबू था।

विधानसभा में नीबू को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वे टोटके के लिए नीबू लेकर आए थे। हालांकि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने इससे इंकार कर दिया है। वहीं उनके कुछ करीबी नेताओं ने कहा कि रेवन्ना मुसीबत के वक्त नींबू रखते हैं।

बीजेपी के नेता भी पूजा पाठ में जुटे हुए हैं। बीजेपी से सांसद करंदलजे येदियुरप्पा के सीएम बनने के लिए अनुष्ठान कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने एक मंदिर में 10001 सीढ़ियां चढ़कर पहुंची थी। इसके अलावा वो पूजा-पाठ भी कर रही हैं।

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos