Karnataka PUC 2 Result Date 2024: आज कर्नाटक PUC 2 नतीजे घोषित नहीं होंगे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

By आकाश चौरसिया | Published: April 3, 2024 10:05 AM2024-04-03T10:05:31+5:302024-04-03T10:14:23+5:30

Karnataka PUC 2 Result Date 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज दूसरी प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा (दूसरी पीयूसी 2024) के परिणाम घोषित नहीं करने जा रहा है।

Karnataka 2nd PUC result 2024 not today and check details | Karnataka PUC 2 Result Date 2024: आज कर्नाटक PUC 2 नतीजे घोषित नहीं होंगे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

फाइल फोटो

HighlightsKSEAB दूसरी प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा (दूसरी पीयूसी 2024) के परिणाम घोषित नहीं करने जा रहाबोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, ऐसे कोई जानकारी नहीं हैजो भी खबरों में बात निकल कर के आ रही है, वो बोर्ड ने अभी तक नहीं की है, इसलिए..

Karnataka PUC 2 Result Date 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज दूसरी प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा (दूसरी पीयूसी 2024) के परिणाम घोषित नहीं करने जा रहा है। कर्नाटक के लोकल अखबार की मानें तो बोर्ड अध्यक्ष ने दावा किया है कि कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2024 के 3 अप्रैल को घोषित होने के दावे फर्जी हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड के नाम पर गलत जानकारी दी गई है, जिससे बच्चे परेशान हो रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी चल रहा है। उन्होंने फिर बताया कि एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ही कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम की घोषणा के लिए एक तारीख और समय तय किया जाएगा।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक और अनधिकृत जानकारी के झांसे में न आएं। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम तिथि और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरणों के बारे में वैध जानकारी के लिए, सभी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाना चाहिए।

जब भी कर्नाटक पीयूसी 2 के नतीजे घोषित होंगे, वो आप सभी को karresults.nic.in पर दिख जाएंगे और छात्र इसे अपने पंजीकरण संख्या और विषय संयोजन/स्ट्रीम का उपयोग करके देख सकते हैं। एचटी कन्नड़ के मुताबिक, परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक 1,124 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जहां लगभग 7 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इसके बाद मूल्यांकन कार्य 25 मार्च से शुरू हुआ था।

वहीं, कर्नाटक पीयूसी 1 के नतीजे पहले घोषित हो चुके हैं। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी से 7 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी और इसके परिणाम मार्च 30 को घोषित कर दिए गए थे। 

Web Title: Karnataka 2nd PUC result 2024 not today and check details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे