कर्नाटक: बाढ़ की समीक्षा बैठक में 'सोते' नजर आए मंत्री! कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कसा तंज

By विनीत कुमार | Published: September 6, 2022 04:53 PM2022-09-06T16:53:53+5:302022-09-06T16:59:24+5:30

कर्नाटक में सीएम बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में बाढ़ के हालात को लेकर हुई बैठक की कुछ तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस ने राज्य सरकार में मंत्री आर अशोक पर निशाना साधा है।

Karmataka congress mocks Karnataka minister for allegedly sleeping during flood review meeting | कर्नाटक: बाढ़ की समीक्षा बैठक में 'सोते' नजर आए मंत्री! कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कसा तंज

बाढ़ की समीक्षा बैठक में 'सोते' नजर आए मंत्री! (फोटो- ट्विटर)

Highlightsकर्नाटक में बाढ़ की स्थिति को लेकर सीएम बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई बैठक की तस्वीरें।तस्वीरों को शेयर कर कांग्रेस ने राज्य सरकार में मंत्री आर अशोक पर साधा निशाना।बैठक के दौरान की ली गई कुछ तस्वीरों में आर अशोक की आंखें बद नजर आ रही हैं, इसी पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

बेंगलुरु: कर्नाटककांग्रेस ने राज्य के मंत्री आर अशोक की तस्वीरें साझा कर तंज कसा है। इसमें मंत्री एक बैठक में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में उनकी आंखें बंद हैं। यह बैठक राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर थी। कांग्रेस ने तंज कसा कि बैठक में मंत्री आर अशोक सो रहे हैं।

कर्नाटक कांग्रेस की ओर से तस्वीरें शेयर करते हुए कन्नड़ में लिखा गया, 'डूबने के कई प्रकार होते हैं। राज्य के लोग बारिश में डूब जाते हैं। मंत्री अपनी नींद में डूब रहे हैं।' 

सोमवार को,आर अशोक ने भी बाढ़ समीक्षा बैठक से तस्वीरें भी साझा कीं, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की थी।

बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश से राजधानी बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिले बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। सीएम बोम्मई ने कहा कि सरकार ने बेंगलुरु में बाढ़ की स्थिति के प्रबंधन के लिए 300 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है।

वहीं, बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बेंगलुरु में जलभराव के लिए अप्रत्याशित बारिश और पिछली कांग्रेस सरकारों के 'कुशासन' को जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुश्किल का सामना करते हुए शहर में बारिश से उपजी समस्याओं को दूर करने की चुनौती स्वीकार की है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हो रही बारिश के कारण बहुत से इलाके जलमग्न हैं और जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

बोम्मई ने कहा, 'कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु में पिछले 90 साल में ऐसी अप्रत्याशित बारिश नहीं हुई थी। सभी टैंक भर गए हैं और उनमें क्षमता से अधिक पानी है। लगातार बारिश हो रही है, हर दिन वर्षा हो रही है।' उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ऐसी छवि बनाई जा रही है कि पूरे शहर में समस्या व्याप्त है जबकि ऐसा नहीं है। 

Web Title: Karmataka congress mocks Karnataka minister for allegedly sleeping during flood review meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे