लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने की नोटिस मिलने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर तंज, कहा- उनकी अंतरात्मा छुट्टी पर चली गई है

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2023 10:37 IST

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। ऐसे में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए ट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने कहा कि उनकी अंतरात्मा छुट्टी पर चली गई है।लोकसभा की सदस्यता के लिए आयोग्य घोषित किए जाने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है।

नई दिल्ली: लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। ऐसे में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "राहुल को बंगला खाली करने को कहा। उनकी अंतरात्मा छुट्टी पर चली गई है। तुच्छ पुरुषों की ओछी राजनीति।"

पिछले सप्ताह लोकसभा की सदस्यता के लिए आयोग्य घोषित किए जाने के बाद राहुल गांधी से 12, तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगना 22 अप्रैल तक खाली करने को कहा गया है। गौरतलब है कि 2019 के मानहानि के फौजदारी मुकदमे में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को 23 मार्च को दो साल कैद की सजा सुनाई। उसके अगले ही दिन सजा सुनाए जाने के दिन से उन्हें लोकसभा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। 

राहुल गांधी को बंगला खाली करने के लिए भेजे गए नोटिस की प्रति तमाम विभागों को भेजी गई है। पीटीआई को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अयोग्य घोषित किए गए लोकसभा सदस्य को सदस्यता जाने के एक महीने के भीतर सरकारी बंगला छोड़ना होता है। 

पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी समयावधि में विस्तार के लिए आवास संबंधी समिति को लिख सकते हैं और समिति उनके द्वारा बताए जाने वाले कारणों की वैधता के आधार पर फैसला कर सकती है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?