लाइव न्यूज़ :

मोदी जी 56 इंच की छाती दिखाइए और जिनपिंग से आंखों में आंखे डालकर बात करिए: कपिल सिब्बल

By भाषा | Updated: October 11, 2019 10:05 IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक वार्ता करने के लिए शुक्रवार की सुबह भारत के लिए रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी-शी के बीच मुलाकात दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में होगी। चीन के राष्ट्रपति शनिवार की दोपहर ही नेपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच प्रस्तावित मुलाकात से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि मोदी को ''56 इंच छाती'' दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करनी चाहिए। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ''शी चिनफिंग अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं, ऐसे में मोदी जी मामल्लापुरम में उनकी आंखों में आंखें डालिए और बोलिए: 1. पीओके में कब्जे वाली 5000 किलोमीटर की भूमि खाली करो। 2. भारत मे 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं। ''

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''आप 56 इंच की छाती दिखाइए या फिर हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और।'' गौरतलब है कि चिनफिंग और मोदी के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रही है। 

दूसरी अनौपचारिक वार्ता के लिए भारत रवाना हुए शी

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक वार्ता करने के लिए शुक्रवार की सुबह भारत के लिए रवाना हुए। दोनों के बीच यह मुलाकात दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में होगी। शी दोपहर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचेंगे। शाम के वक्त वह मोदी से मुलाकात करेंगे और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मामल्लापुरम में कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

रात तक चलने वाली बैठक के बाद दोनों नेता चर्चाओं को जारी रखने के लिए शनिवार को दोबारा मिलेंगे। चीन के राष्ट्रपति शनिवार की दोपहर ही नेपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। यह शी और मोदी के बीच दूसरी अनौपचारिक मुलाकात होगी। दोनों के बीच इस तरह की पहली मुलाकात पिछले साल चीन के शहर वुहान में हुई थी और इस बैठक का नतीजा यह रहा था कि 2017 के डोकलाम विवाद के बाद दोनों देश के संबंध सामान्य हो गए थे।

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने खबर दी कि शी आज सुबह चेन्नई के लिए रवाना हुए। उनके साथ इस दौरे पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के पदाधिकारी डिंग शुएशियांग, यांग जिएची तथा विदेश मंत्री वांग यी और चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की नेशनल कमिटी के उपप्रमुख ही लीफेंग भी आ रहे हैं। वार्ता के दौरान कोई समझौता होने की उम्मीद नहीं है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप