लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता खुशबू सुंदर की कपिल सिब्बल ने की आलोचना, फिल्म 'द केरल स्टोरी' से जुड़ा है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2023 17:17 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता खुशबू सुंदर के उस बयान के लिए मंगलवार को उनकी आलोचना की जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने खुशबू पर राजनीति करने और 'नफरत फैलाने वाली' चीज का समर्थन करने का आरोप लगाया है।खुशबू ने एक दिन पहले फिल्म का समर्थन करते हुए कहा था कि जो लोग फिल्म पर प्रतिबंध के लिए कोशिश कर रहे हैं, उन्हें क्या चीज डरा रही है।'द केरल स्टोरी' विपुल अमृतशाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता खुशबू सुंदर के उस बयान के लिए मंगलवार को उनकी आलोचना की जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' का समर्थन किया है। सिब्बल ने खुशबू पर राजनीति करने और 'नफरत फैलाने वाली' चीज का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 

खुशबू ने एक दिन पहले फिल्म का समर्थन करते हुए कहा था कि जो लोग फिल्म पर प्रतिबंध के लिए कोशिश कर रहे हैं, उन्हें क्या चीज डरा रही है। 

उन्होंने 'द केरल स्टोरी ए मस्ट वॉच' हैशटैग के साथ ट्वीट किया, "लोगों को तय करने दें कि वे क्या देखना चाहते हैं। आप दूसरों के लिए फैसला नहीं कर सकते। तमिलनाडु सरकार ने शो रद्द करने की बड़ी कमजोर वजहें बताई हैं। लोगों को यह पता चलने देने के लिए आपका धन्यवाद कि यह फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए।" 

सिब्बल ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "केरल फाइल्स पर भाजपा की नेता खुशबू सुंदर का बयान है कि लोगों को तय करने दें कि उन्हें क्या देखना है, आप दूसरों के लिए फैसला नहीं कर सकते। तो आमिर खान की 'पीके', शाहरुख खान की 'पठान' और 'बाजीराव मस्तानी' के प्रदर्शन का विरोध क्यों।"

उन्होंने कहा, "आपकी राजनीति : नफरत फैलाने वाली चीजों का समर्थन करो।" विपुल अमृतशाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी' में केरल की उन महिलाओं की कहानी बयां की गयी है जिन्हें कथित तौर पर धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने और आतंकवादी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :द केरल स्टोरीकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Kerala Story 2 Box Office: 12वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीThe Kerala Story 2: रेप और किसिंग सीन 50% किए गए कम, CBFC ने फिल्म में लगाए करीब 16 कट

बॉलीवुड चुस्की'The Kerala Story 2' teaser : "हमारी बेटियाँ प्यार में नहीं पड़तीं, वे जाल में फँसती हैं..", 'द केरल स्टोरी 2' का टीजर देखें

भारतआवारा कुत्तों का मामला: बच्चे मर रहे हैं, समस्या का समाधान जरूरी, दिल्ली सरकार ने न्यायालय से कहा...

भारतकौन है उमर खालिद? जानिए पिछले 4 सालों से क्यों हैं सलाखों के पीछे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम