लाइव न्यूज़ :

CAB Debate: कपिल सिब्बल ने शाह की बात का दिया जवाब, कहा- इस देश का मुसलमान आपसे डरता नहीं है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 16:23 IST

इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने अमित शाह की बात का जवाब देते हुए कहा कि इस देश का मुसलमान आपसे डरता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजिसे भारत के बारे में कोई विचार नहीं है वो भारत के विचार की रक्षा नहीं कर सकता। सिब्बल ने कहा कि पता नहीं अमित शाह इतिहास की कौन सी किताब पढ़ते हैं।

नागरकिता संशोधन विधेयक पर नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया है। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने अमित शाह की बात का जवाब देते हुए कहा कि इस देश का मुसलमान आपसे डरता नहीं है। सिब्बल ने कहा कि इस देश का मुसलमान देश के संविधान से डरता है। गौरतलब है कि अमित शाह ने विधेयक पेश करते हुए कहा था कि इस बिल से देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। नागरिकता संसोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा जारी है।

कपिल सिब्बल के भाषण की बड़ी बातेंः-

- जिसे भारत के बारे में कोई विचार नहीं है वो भारत के विचार की रक्षा नहीं कर सकता। सिब्बल ने कहा कि गृहमंत्री शाह को अपने उस बयान को वापस लेना चाहिए जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर धर्म के आधार पर बंटवारे का आरोप लगाया था। सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस वन नेशन में भरोसा रखती है, आप नहीं रखते।

- सिब्बल ने कहा कि पता नहीं अमित शाह इतिहास की कौन सी किताब पढ़ते हैं। टू नेशन थ्योरी हमारी नहीं। सावरकर की दी हुई है।

- इस देश का मुसलमान आपसे डरता नहीं है। ना मैं डरता हूं ना कोई नागरिक डरता है। सिब्बल ने कहा कि इस देश का नागरिक संविधान से डरता है।

- कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें 2014 से मालूम है कि आपका मकसद। कभी NRC, कभी आर्टिकल 370, कभी नागरिकता संशोधन विधेयक। आपका मकसद हम अच्छी तरह समझते हैं कि आप लोगों के नाम से उनको देश का नागरिक मानने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि अभी तक 9 संशोधन आए हैं जिसके तहत गोवा, दमन-दीव, पुड्डूचेरी, युंगाडा, श्रीलंका, केन्या से आए लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। उन्होंने कहा भारत ने सदियों से लोगों को शरण दी है। यहूदी-पारसी-ईसाई सभी को भारत ने शरण दी थी। लेकिन यह विधेयक संविधान की परीक्षा में फेल होता है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019संसद शीतकालीन सत्रकपिल सिब्बलअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल