लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा ने कहा, "शराबियों को 'भगत सिंह' कहने का पाप कोई गिरा हुआ आदमी ही कर सकता है", अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को बताया था 'भगत सिंह'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 15:59 IST

कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को भगत सिंह बताये जाने पर कहा कि भ्रष्ट और कानून का मजाक बनाने वालों को भगत सिंह कहकर केजरीवाल उस शहीद का अपमान कर रहे हैं, जिसने देश के लिए बलिदान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से किये जाने का विरोध कियाअरविंद केजरीवाल उस शहीद का अपमान कर रहे हैं, जिसने देश के लिए बलिदान दिया हैमनीष, सत्येंद्र और केजरीवाल की तुलना किसी जेबकतरे, ठग, 420 अपराधी से ही की जा सकती है

दिल्ली: दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की तुलना भगत सिंह से किये जाने पर किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि भ्रष्ट और कानून का मजाक बनाने वालों को भगत सिंह कहकर केजरीवाल उस शहीद का अपमान कर रहे हैं, जिसने देश के लिए बलिदान दिया है।

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से किये जाने पर ट्वीट करते हुए कहा, "चोरों को, शराबियों को, काले धन का धंधा करके देश से ग़द्दारी करने वालों को भगत सिंह कहने का पाप कोई बहुत गिरा हुआ आदमी ही कर सकता है। मनीष, सत्येंद्र और केजरीवाल की तुलना किसी जेबकतरे, ठग, 420 अपराधी से ही की जा सकती है किसी क्रांतिकारी से नहीं।"

सीबीआई ने शराब नीति के मामले में दर्ज किये केस में पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को सोमवार को बुलाया है। मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तीखी नाराजगी प्रगट करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडों अपना रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "जेल की सलाख़ें और फाँसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये। ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह है। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने ग़रीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों ग़रीबों की दुआएं आपके साथ है।"

मालूम हो कि नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर केस दर्ज करके सीबीआई ने बीते 19 अगस्त को के घर समेत अन्य कई जगहों पर छापेमारी की थी।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया ने शराब नीति में कथित अनियमितता को लेकर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) सहित 2 अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में सीबीआई ने ‘इंड स्पिरिट्स’ के मालिक समीर महेंद्रू, ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक अमित अरोड़ा और ‘इंडिया अहेड न्यूज़’ के एमडी मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की थी।

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैनसीबीआईभगत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?