लाइव न्यूज़ :

Kanshi Ram Jayanti: कांशीराम की 91वीं जयंती पर नमन?, बसपा प्रमुख मायावती और राहुल-प्रियंका गांधी ने किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 13:33 IST

Kanshi Ram Jayanti: मायावती ने पोस्ट में कहा,‘आज बसपा के संस्थापक कांशीराम जी की जयंती पर पूरे देश में पार्टी ने श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के उनके आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।’

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना जरूरी है। यही आज का संदेश है।दलों द्वारा किए गए अधिकांश दावे निराधार और भ्रामक साबित हुए।समाज संघर्ष समिति की स्थापना की तथा 1984 में बसपा का गठन किया।

Kanshi Ram Jayanti: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम की 91वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात जुटी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर मायावती ने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा,‘‘ आज बसपा के संस्थापक कांशीराम जी की जयंती पर पूरे देश में पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के उनके आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बहुजन समाज को घोर गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, उत्पीड़न, पिछड़ेपन, जातिवाद, सांप्रदायिक हिंसा और तनाव की कष्टदायक जिंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए अपने बहुमूल्य वोट की ताकत को समझना और सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना जरूरी है। यही आज का संदेश है।"

खुद को 'लौह महिला' बताते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, "उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी ने देखा है कि कैसे 'लौह महिला' के नेतृत्व में बसपा बातों से ज्यादा काम करने में विश्वास करती है। इसने सत्ता में रहने के दौरान बहुजनों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया, जबकि अन्य दलों द्वारा किए गए अधिकांश दावे निराधार और भ्रामक साबित हुए।"

कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर में हुआ था और उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया। उन्होंने 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) की स्थापना की, 1981 में दलित शोषित समाज संघर्ष समिति की स्थापना की तथा 1984 में बसपा का गठन किया।

कांशीराम 1991 में उत्तर प्रदेश के इटावा से और 1996 में पंजाब के होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1998 से 2004 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया। बसपा संस्थापक का नौ अक्टूबर 2006 को 71 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया था। 

कांशीराम का संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर शनिवार को कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ खरगे ने कहा कि कांशीराम ने समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘समाज के दलित, वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांशीराम के विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नयी ऊंचाई दी। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’’

टॅग्स :कांशी राममायावतीबीएसपीराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'