लाइव न्यूज़ :

'चमचा युग' में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के मिशन पर डटे रहना बहुत बड़ी बात है: मायावती

By भाषा | Updated: March 15, 2022 11:13 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम की जयंती के मौके पर कहा कि जारी 'चमचा युग' में बाबा साहेब डॉक्टर आम्बेडकर मिशन पर अपने खून पसीने से अर्जित धन के बल पर डटे रहना मामूली बात नहीं है।

Open in App

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा 'चमचा युग' में बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के मिशन पर डटे रहना बहुत बड़ी बात है, मगर बसपा अपने आंदोलन के दम पर इस मुहिम को आगे बढ़ा रही है। मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर यहां उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने बाद में जारी बयान में कहा कि देश के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य उपेक्षित वर्गों को लाचारी की जिंदगी से निकाल कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के बसपा के संघर्ष के दृढ़ संकल्प के साथ लगातार डटे रहना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि है।

मायावती ने कहा, 'वास्तव में वर्तमान में जारी चमचा युग में बाबा साहेब डॉक्टर आम्बेडकर मिशन पर अपने खून पसीने से अर्जित धन के बल पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं, बल्कि यह बड़ी बात है जो बहुजन समाज के आंदोलन की ही देन है और इसके बल पर ही बसपा ने खासकर उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक सफलताएं भी अर्जित की हैं। आगे भी हमें हर हाल में अपने उसूलों के साथ संघर्ष में लगातार डटे रहना है।' 

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने आम्बेडकर के आत्म सम्मान और स्वाभिमान के मानवतावादी अभियान को जीवंत बनाने के लिए पूरी जिंदगी कड़ा संघर्ष किया एवं कई कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि इसके बल पर बसपा ने काफी सफलता अर्जित की और देश की राजनीति को नया आयाम दिया।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांशी राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम